फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: गुरु गोविंद सिंह का उल्लास से मना प्रकाश उत्सव, चला अटूट लंगर

Thu, 29 Dec 2022 10:01 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ के श्री गुरु सिंह सभा प्राचीन गुरुद्वारा साहब देहलीगेट पर गुरु गोविंद सिंह का 356वां प्रकाश उत्सव उल्लास के साथ मनाया गया। गुरु की अरदास के बाद गुरु का अटूट लंगर चला।
विज्ञापन
गुरूद्वारे में कीर्तन करते हुए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्री गुरु सिंह सभा प्राचीन गुरुद्वारा साहब देहलीगेट पर बृहस्पतिवार को सिखों के दसवें गुरु गोविंद सिंह का 356वां प्रकाश उत्सव बड़े ही उल्लास के साथ मनाया गया। प्राचीन गुरुद्वारा में भव्य पंडाल में श्री गुरुग्रंथ साहिब की हजूरी में दसवें गुरु गोविंद सिंह का प्रकाश उत्सव मनाया गया। 

विज्ञापन




धर्म प्रचारक गुणज्ञानी हजूरी रागी जत्थों, कथावाचक एवं भटिंडा दिल्ली, तरनतारन, भाई जसप्रीत सिंह, भाई वरिंदर सिंह, भाई लखविंदर सिंह, हजूरी रागी जत्था भाई गोपाल सिंह एवं शहर के गुरुद्वारों के हजूरी रागी जत्थों ने गुरु के जीवन पर प्रकाश डालकर अपने मनोहर कीर्तन से संगत का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह, एसएसपी कलानिधि नैथानी एवं संघ के विभाग प्रचारक गोविंद ने गुरु के जीवन पर प्रकाश डाला और उनके पगचिन्हों पर चलने का आह्वान किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गुरु जी हजूरी में बैठी गुरुप्यारी ने साध संगत को निहाल किया। आयोजन में सरपरस्त सुशील चौधरी, हरभजन सिंह सचदेवा, भगवान सिंह, संत गोविंदराम, भाई अतर सिंह, जोगिंदर सिंह, सरदार हरदयाल सिंह, रघुवर दयाल, सुभाष बाबू, प्राचीन गुरुद्वारा के कमेटी के प्रधान भाई भगत सिंह जी भगवासिया, सेक्रेटरी सिंह, सुरेश, खजांची भाई, हरवंश सिंह बागड़ी आदि का सहयोग रहा। गुरु की अरदास के बाद गुरु का अटूट लंगर चला।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें