फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूख से पीड़ित परिवार का मामलाः गुड्डी को अब हर माह 35 किलो राशन मिलेगा, बच्चे जाएंगे स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
आर्थिक तंगी के कारण भूख से गुड्डी के परिवार की हालत बिगड़ने के मामले में जिला प्रशासन ने 24 घंटे में परिवार तक सरकारी सहायता पहुंचा दी है। पूर्ति विभाग ने गुड्डी के नाम से अंत्योदय राशन कार्ड जारी कर दिया है। इससे उनको 35 किलो राशन प्रतिमाह (20 किलो गेहूं, 15 किलो चावल) मिलेगा। साथ ही उज्ज्वला गैस कनेक्शन दिया जाएगा।
विज्ञापन

एसडीएम कोल केबी सिंह ने परिवार का निवास प्रमाण पत्र और आधार कार्ड बनवा दिया है। बैंक खाता खुलवाने के लिए आवेदन कराया गया है। बैंक खाते में गुड्डी को एक हजार रुपये प्रतिमाह की सरकारी सहायता राशि मिलेगी। लोधा बीडीओ का अतिरिक्त प्रभार देख रहे जिला कृषि अधिकारी वीके सिंह ने गुड्डी के चार बच्चों को स्कूल भेजने का जिम्मा लिया है। उनका नाम इलाके के सरकारी विद्यालय में पंजीकृत कराया जाएगा, जिससे की परिवार समाज की मुख्य धारा में आ सकें। डीएसओ ने परिवार को राशन किट दी, जिसमें दस किलो आटा, पांच किलो चावल, मसाले, तेल, दाल, आलू और प्याज आदि है।
ये था वाकया
आगरा रोड स्थित मंदिर नगला में 40 वर्षीय गुड्डी अपने पांच बच्चों के साथ रहती है। बड़ा बेटा अजय (20), विजय (15), बेटी अनुराधा (13), टीटू (10) सबसे छोटा बेटा सुंदरम (5) है। गुड्डी के मुताबिक, पति विनोद की 20 मार्च 2020 में गंभीर बीमारी के चलते मौत हो गई। परिवार पालने के लिए गुड्डी ने फैक्टरी में काम करना शुरू किया। मगर, बाद में वह भी छूट गया। अजय ने मजदूरी/बेलदारी शुरू की। लॉकडाउन में वह भी बेरोजगार हो गया। इससे परिवार के पास पैसे खत्म हो गए। परिवार के सभी सदस्य भोजन न मिलने के चलते बीमार हो गए। पिछले 2 महीने से भरपेट खाना नसीब नहीं हो सका था।
विज्ञापन

पढ़ेंगे, लिखेंगे बनेंगे होशियार
लोधा बीडीओ वीके सिंह ने बताया कि गुड्डी के परिवार में कोई भी पढ़ा-लिखा नहीं है। इस कारण ही परिवार आज के युग में भी बिना किसी सरकारी दस्तावेज के रह रहा था। अब इनके परिवार के विजय (15), बेटी अनुराधा (13), टीटू (10) सबसे छोटा बेटा सुंदरम (5) को पढ़ाने का निश्चय किया है। इन चारों को स्कूल भेजा जाएगा।
सचिव, प्रधान, राशन कोटेदार करें गांव-गांव निगरानी
जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने गुड्डी के परिवार का प्रकरण सामने आने के बाद सभी ग्राम पंचायत सचिव, प्रधान, राशन कोटेदारों को सख्त निर्देश जारी किए हैं। इनकी जिम्मेदारी होगी कि वह अपने इलाके के गांव-गांव में भ्रमण करें। कोई भी परिवार ऐसा दिखता है, जिसकी माली हालत ठीक नहीं है, पात्रता के बाद भी उसे किसी सरकारी योजना का लाभ नहीं मिल रहा तो तत्काल उसका आवेदन संबंधित विभाग में कराएं। भविष्य में इस प्रकार की घटना सामने आने पर संबंधित जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें