फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना नक्शे के हुए दो व्यावसायिक निर्माणों पर एडीए ने लगाई सील

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध निर्माणों के खिलाफ अलीगढ़ विकास प्राधिकरण (एडीए) की टीम का अभियान जारी है। बृहस्पतिवार को एडीए की टीम ने गांधी पार्क क्षेत्र में दो अवैध व्यावसायिक निर्माणों पर सील ठोक दी है। अधिशासी अभियंता डीएस भदौरिया ने बताया कि निर्माणकर्ता कुश वार्ष्णेय ने दुबे का पड़ाव मीनाक्षी पुल के पास स्थित भूखंड में 25 गुणा 25 फुट क्षेत्र में बिना नक्शा पास कराए व्यावसायिक निर्माण कर लिया था।
विज्ञापन

उन्होंने भूतल व दो तल बना लिए थे। इस मामले में उनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया था। बृहस्पतिवार को प्राधिकरण की टीम ने इस व्यावसायिक निर्माण को सील कर दिया। एक अन्य मामले में निर्माणकर्ता हरीश माहेश्वरी द्वारा लकी हास्पिटल के पास एटा चुंगी रोड जीटी रोड पर स्वीकृत मानचित्र के विरुद्ध बेसमेंट, भूतल व प्रथम तल पर व्यावसायिक निर्माण कर लिया था। उनके खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कराया गया था। कार्रवाई के दौरान इस अवैध निर्माण को सील कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान प्राधिकरण के अधिकारी एवं कर्मचारियों के अलावा गांधी पार्क पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें