सांकरा क्षेत्र के गांव मोकमपुर में गंगा व नहर के नजदीक एडीएम सोलर पावर इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड फरीदाबाद द्वारा प्रस्तावित करीब आठ सौ करोड़ रुपये की सोलर परियोजना का विधिवत भूमि पूजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन कंपनी के अध्यक्ष डीके यादव ने किया।
इस परियोजना को मेक इन इंडिया विजन को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखा जा रहा है। परियोजना के शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलने की संभावना है। महंत रविकांतपुरी महाराज ने कहा कि यह परियोजना क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक पहल है। इससे पूरे इलाके का सर्वांगीण विकास होगा। अलीगढ़ को भी एक नई पहचान मिलेगी। इस मौके पर मोहित यादव, कंपनी के अधिकारी, ग्राम प्रधान श्याम सुंदर, किशन लाल यादव, अरुण यादव, वरिष्ठ अधिवक्ता रजनीश यादव उपस्थित रहे।