फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: दूल्हे ने दहेज में मांगा भूखंड और कार, दुल्हन ने किया शादी से इन्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
शादी के ऐनवक्त पर दूल्हे के दहेज में एक भूखंड और कार की मांग रख देने से नाराज दुल्हन ने शादी से ही इंकार कर दिया। दुल्हन पक्ष की ओर से इस मामले में दूल्हा पक्ष के छह लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है। देर रात तक दोनों पक्षों में समझौते की बात चल रही थी, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकल सका था।
विज्ञापन





मामला थाना बन्ना देवी क्षेत्र के सराय रहमान से जुड़ा हुआ है। यहां की एक युवती का हड्डी गोदाम निवासी एक युवक से रिश्ता तय हुआ था। मंगलवार को बरात आनी थी। क्वार्सी क्षेत्र के एफएम टावर स्थित एक गेस्ट हाउस में शादी की तैयारियां चल रही थीं। दुल्हन पक्ष के अनुसार शादी में दहेज में एक बाइक एवं घरेलू सामान देना तय हुआ था। उन्होंने सभी सामान खरीद लिया।



परिजन दूल्हे को अपाचे बाइक देना चाहते थे, लेकिन दूल्हे की ओर से दूसरी बाइक देने की मांग सामने आई। सोमवार रात दूल्हे पक्ष के कुछ लोग दहेज का सामान लेने पहुंच गए। आरोप है कि दूल्हे की ओर से दहेज में कार, चार लाख रुपये की नकदी एवं एक 100 वर्ग गज का भूखंड देने की मांग सामने आई।
विज्ञापन





दूल्हा पक्ष को काफी समझाया गया मगर नहीं माने। इस पर दुल्हन ने मंगलवार को शादी करने से मना कर दिया। भाई ने एसएसपी कलानिधि नैथानी से शिकायत की है। आरोप है कि मामले में रसलगंज चौकी में तहरीर देने गए तो उन्हें थाना बन्नादेवी भेज दिया गया। बन्ना देवी के प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों को बुलाकर बातचीत की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें