फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: डेंगू से युवक की मौत घर में मचा कोहराम

विज्ञापन
मनोज का फाइल फोटो।  - फोटो : Samvad
विज्ञापन
कस्बा के गांव गांगरौल के युवक की डेंगू बुखार से मौत हो गई जिससे परिवार में कोहराम मच गया। युवक एक हफ्ते से बीमार चल रहा था। उसका इलाज अलीगढ़, आगरा, गाजियाबाद में उपचार चला। सोमवार की रात्रि को युवक ने आखिरी सांस ली।
विज्ञापन





गांव गांगरौल निवासी प्रधान मालती देवी के पुत्र मनोज (47) पुत्र चंद्रपाल सिंह विजयगढ़ में अनाज का कारोबार करता था। आठ दिन उसे बुखार आया था, जब बुखार नहीं गया तो परिजन अलीगढ़ ले गए, जहां उसकी जांच हुई।



उसे डेंगू होना बताया गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालात बिगड़ती गई, दो दिन बाद परिजन अलीगढ़ से आगरा ले गए, वहां भी हालत नहीं सुधरी। मनोज ने सोमवार की रात्रि को अस्पताल में आखिरी सांस ली। उसके निधन से घर में कोहराम मच गया। मनोज पत्नी सहित एक बेटा और बेटी को रोता बिलखता छोड़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें