फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: पहले दिन ही ग्रीन कॉरिडोर धड़ाम, दौड़ते रहे ऑटो-ई रिक्शा

विज्ञापन
ग्रीन कॉरिडोर जोन के पास मौजूद ई-रिक्शा। - फोटो : samvad
विज्ञापन
शहर को जाम मुक्त करने और पर्यावरण सुधार के नाम पर बुधवार से अलीगढ़ में बहुप्रतीक्षित ग्रीन कॉरिडोर की शुरुआत हो गई, लेकिन पहले ही दिन व्यवस्थाएं पूरी तरह से लड़खड़ा गई। प्रतिबंधित रूटों पर ऑटो और ई-रिक्शा दौड़ते नजर आए।
विज्ञापन




नियम के मुताबिक सूत मिल चौराहे से लेकर बौनेर तिराहे तक दिन के समय ऑटो का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित था, लेकिन हकीकत इसके उलट रही। गांधी पार्क रोडवेज चौराहे से लेकर सासनी गेट की तरफ ऑटो और ई-रिक्शा सड़कों पर नजर आए। गांधी पार्क चौराहे पर बीच सड़क पर खड़े ऑटो में सवारियां बैठाई जा रही थी।



ग्रीन कॉरिडोर पर पर्याप्त संख्या में ई-बसों को चलाने का दावा किया गया था, लेकिन पहले ही दिन यात्री बसों के इंतजार में खड़े रहे। ई-बसें बहुत लंबे अंतराल पर आईं, जिसके कारण यात्रियों को मजबूरी में ऑटो और ई-रिक्शा का ही सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन



क्या कहते हैं लोग:
ग्रीन कॉरिडोर जोन का कहीं कोई असर नहीं दिख रहा है। ई बस नहीं मिलने पर ऑटो से क्वार्सी चौराहे जा रहा हूं।- आशीष गौतम, निवासी क्वार्सी
दावा तो ग्रीन कॉरिडोर का है, लेकिन सड़कें ऑटो से भरी हैं। अचल ताल से देवी नगला जाने के लिए ऑटो का ही इस्तेमाल कर रही हूं। - रंजना, निवासी देवी नगला


निर्धारित रूटों पर ही चलेंगे ई रिक्शा

सासनी गेट पर बुधवार को ई-रिक्शा चालकों की एक बैठक हुई। इसमें चालकों ने तय किया कि अब कोई भी ई-रिक्शा निर्धारित रूट के अलावा किसी अन्य मार्ग पर नहीं चलेगा। चालकों ने व्यवस्था में प्रशासन का सहयोग करने की बात कही है। बैठक में राष्ट्रीय हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष गौरव सारस्वत समेत संतोष, मनोज, मिंटू, कालू, रोहित, अमित और रमेश आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें