फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Master Plan 2031: ग्रीन बेल्ट में होगी 1075 हेक्टेयर भूमि, यह हैं हरित पट्टिका वाली जगह

Sun, 29 Dec 2024 03:01 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ की महायोजना 2031 में नगर से गुजरने वाले नदी, नहर, नाला, रजवाहा व बंबा के दोनों ओर 15-15 मीटर तो तालाब, जलाशय, पोखर व सड़क के दोनों ओर 30-30 मीटर हरित पट्टिका रहेगी।
विज्ञापन
अलीगढ़ महायोजना 2031 नक्शा - फोटो : विभाग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एडीए (अलीगढ़ विकास प्राधिकरण) की महायोजना 2031 में 1075 हेक्टेयर भूमि ग्रीन बेल्ट के रूप में प्रस्तावित है। यह महायोजना का 4.65 फीसदी है। इस भूमि पर केवल हरित पट्टिका की विकसित की जाएगी। इसमें नगर से गुजरने वाले नदी, नहर, नाला, रजवाहा व बंबा के दोनों ओर 15-15 मीटर तो तालाब, जलाशय, पोखर व सड़क के दोनों ओर 30-30 मीटर हरित पट्टिका रहेगी। बायो मेडिकल बेस्ट निस्तारण के स्थानों के चारों ओर 100 मीटर हरित पट्टिका का प्रावधान किया गया है।

महायोजना 2031 में 1075 हेक्टेयर भूमि ग्रीन बेल्ट के रूप में प्रस्तावित है। इसमें नेशनल हाईवे, स्टेट हाईवे व बाईपास के दोनों को 30-30 मीटर, नदी, नहर, नाला के दोनों ओर 15-15 मीटर ग्रीन बेल्ट एरिया विकसित किया जाना है।-अपूर्वा दूबे, एडीए वीसी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन स्थानों पर 30-30 मीटर हरित पट्टिका का प्रस्ताव

  • अजीतपुर आसना से मथुरा रोड की ओर।
  • ग्राम पड़ियावली से आगरा रोड।
  • ग्राम बोनेर से कानपुर की ओर।
  • रामघाट रोड पीएसी से तालानगरी के मध्य एवं अपर गंगा कैनाल से।
  • ग्राम छेरत से भारी उद्योग के पश्चात अनूपशहर रोड की ओर।
  • दिल्ली मार्ग पर ग्राम सिकंदरपुर से भुकरावली मेंबाहरी रिंग रोड से दिल्ली ओर।
  • शहर की बाहरी रिंग रोड।

45 मीटर चौड़े मार्गों के दोनों ओर 30-30 मीटर हरित पट्टिका का प्रस्ताव
  • बरौली मार्ग ग्राम मंजूरगढ़ी में बाहरी रिंग रोड से बरौली की ओर
  • खैर मार्ग वाजिदपुर नादा पुल से अर्राना नहर तक।
  • खैर में प्रस्तावित बाईपास के दोनों ओर।
  • शाह कुतुबपुर में नाला से गोंडा रोड की ओर।
  • खैर से छाता, खैर से इगलास, खैर से गभाना मार्ग पर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें