बदरवास कॉलोनी में तो छठ महापर्व की छटा देखते ही बनती है।शहर में टीकाराम मंदिर और बदरबाग कॉलोनी, कुलदीप बिहार, क्वार्सी, सारसौल, सासनी गेट आदि स्थानों पर भी छठ महापर्व मनाया जाता है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
प्रकृति को समर्पित लोक आस्था का महापर्व छठ 25 अक्तूबर से नहाय खाय के साथ प्रारंभ हो जाएगा। इसको लेकर शहर में नौकरीपेशा बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के लोगों में खूब उत्साह देखा जा रहा है। पर्व की तैयारियों में महिलाएं जुट गई हैं।
विज्ञापन
यह पर्व सूर्यदेव और छठी माता के पूजन का पर्व है। छठ महापर्व पर अर्घ्य देने के लिए अस्थाई तालाब का निर्माण किया जाता है। जहां पर अस्त गामी और उदय गामी सूर्य देव को व्रती अर्घ्य देती हैं। बदरवास कॉलोनी में तो छठ महापर्व की छटा देखते ही बनती है।शहर में टीकाराम मंदिर और बदरबाग कॉलोनी, कुलदीप बिहार, क्वार्सी, सारसौल, सासनी गेट आदि स्थानों पर भी छठ महापर्व मनाया जाता है।
इस प्रकार होगा चार दिवसीय महापर्व
25 अक्तूबर को नहाय खाय के साथ यह व्रत प्रारंभ होगा। इस दिन व्रती महिलाएं चने की दाल, लौकी और भात प्रसाद में बनाती हैं। दूसरे दिन 26 अक्तूबर को खरना का आयोजन होगा। इस दिन गुड़ की खीर और रोटी का प्रसाद ग्रहण किया जाता है। इसी के साथ लगातार 36 घंटे का निर्जला व्रत प्रारंभ हो जाता है। 27 अक्तूबर को अस्तगामी सूर्य देव और 28 अक्तूबर को उदय गामी सूर्यदेव को अर्घ्य देने के साथ व्रत पूर्ण होगा।