फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानों पर टिका है सुशासन : डीएम

Sat, 23 Jan 2016 02:23 AM IST
अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
नुमाइश स्थित कृष्णांजलि नाट्यशाला परिसर में शुक्रवार को जिले भर के नव निर्वाचित प्रधानों की कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिला स्वच्छता समिति के बैनर तले हुए इस कार्यक्रम में जनपद भर के प्रधानों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। इसमें केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित करीब 150 योजनाओं से जुड़ी जानकारी दी गई। दो दर्जन से अधिक विभागों के उच्चाधिकारियों ने अपने-अपने विभाग से जुड़ी योजनाओं और उनके क्रियान्वयन के तरीके बताए। डीएम -सीडीओ ने स्वराज के लिए प्रधानों से पूर्ण सहयोग मांगा। अधिकारियों ने प्रधानों के सवालों का भी उत्तर दिया। 
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डीएम डा. बलकार सिंह ने कहा कि विकास की धुरी ग्राम प्रधानों पर टिकी है। प्रधानों को निष्पक्षता एवं बिना किसी पक्षपात के ग्राम में विकास कराना होगा। ग्रामीण स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण समिति में ज्यादातर समस्याएं आ रही हैं। प्रत्येक ग्राम पंचायत में 10 हजार की धनराशि प्रतिवर्ष मिलती है, लेकिन वह खर्च नहीं को पाती। प्रधान स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण से संबंधित कार्य कराये जा सकते हैं। ग्राम में टीमें विजिट करतीं हैं, परंतु बच्चों के घरों से नहीं निकलने पर टीकाकरण नहीं हो पाता है। 
ग्राम प्रधान चौपाल लगाकर टीकाकरण के बारे में परिवारों को बताएं टीकाकरण के लिए प्रेरित करें। पोषण मिशन के तहत प्रत्येक बुधवार एवं शनिवार को विलेज हेल्थ एवं न्यूट्रीशन डे का आयोजन होता है। इसमें बच्चों का वजन लेकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी दी जाती है। प्रधान इसे सफल बनाएं। 27 जनवरी से 3 फ रवरी तक मातृत्व सप्ताह में गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण कराएं। प्राथमिक विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की शत प्रतिशत उपस्थिति को अभिभावकों को प्रेरित करें।
विज्ञापन

सीडीओ धीरेंद्र सिंह सचान ने ग्राम प्रधानों से खुले में शौच प्रथा समाप्त करने के लक्ष्य को सौ फीसदी पाने के प्रयास करने को कहा। साथ ही जीवन में सुधार लाने, स्वच्छ भारत का विजन प्राप्त करने, स्वास्थ्य शिक्षा के माध्यम से स्थायी स्वच्छता और आदतें अपनाकर समुदायों और पंचायतीराज संस्थाओं को प्रेरित करने सहित गांव के संपूर्ण विकास की विस्तृत जानकारी प्रदान की। एडीएम संजय चौहान ने बताया कि विभिन्न योजनाओं का लाभ ग्रामीणों को समय से मिले इसकी जिम्मेदारी भी ग्राम प्रधान की होती है। 
राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना तथा राष्ट्रीय कृषि दुघर्टना बीमा योजना में वह आगे आएं। निष्पक्षता के साथ जिला एवं पुलिस प्रशासन की मदद करें। डीएफओ डीपी गुप्ता, सीएमओ डा. अरूप कुमार राय, डीडी कृषि रोहताश कुमार, डीपीआरओ परवेज आलम खान, डीसी मनरेगा अमरेंद्र सिंह, डीसी एनआरएलएम करुणापति मिश्रा, बीएसए संजय शुक्ला ने विभागीय जानकारी दी। परियोजन निदेशक गोरखनाथ भट्ट ने कार्यक्रम का संचालन किया। एडीपीआरओ देेवेद्र सिंह आदि अधिकारीगण भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें