अलीगढ़ में गोंडा क्षेत्र के ग्राम प्रधान पर छतारी थाना क्षेत्र की विधवा ने आरोप लगाया है कि ग्राम प्रधान रात में घर पर एक साथी के साथ आया। महिला से छेड़छाड़ की।
बुलंदशहर के छतारी थाना क्षेत्र के गांव की विधवा ने अलीगढ़ क्षेत्र के ग्राम प्रधान पर घर में घुसकर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया। मामले में पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विधवा ने बताया कि गोधा थाना क्षेत्र का प्रधान 1 दिसंबर की रात करीब साढ़े आठ बजे काले रंग की गाड़ी से अपने एक साथी के साथ घर आया था। आरोपियों ने दरवाजा खटखटाया तो पीड़िता बाहर आई। तभी आरोपी घर में घुस गए। आरोप है कि आरोपियों ने उसके साथ छेड़छाड़ व अभद्रता की।
विरोध में पीड़िता ने शोर मचाया। अन्य लोगों के आने के डर से आरोपी वहां से धमकी देकर भाग गए। थाना प्रभारी का कहना है कि मामले में अभी शिकायत मिली है। शिकायत के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है। पूछताछ के बाद कार्रवाई की जाएगी।