चुनाव से पहले जुलाई में मतदाता सूचियों का पुनरीक्षण अभियान चलाया जाएगा। इसमें 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके मतदाताओं के नाम बढ़ाए जाएंगे, जबकि मृतकों के नाम सूची से बाहर निकाले जाएंगे।
अलीगढ़ जिले में अगले साल प्रस्तावित त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। दावेदारों ने चुनाव में जीत को लेकर अपनी राजनीतिक बिसात बिछाना शुरू कर दिया है। हालांकि, अभी होने वाले परिसीमन पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं।
विज्ञापन
इधर, पंचायती राज विभाग से जुड़े अफसरों की माने तो परिसीमन में ग्राम पंचायतों की संख्या में कोई बढ़ोतरी नहीं होगी। हालांकि, ग्राम पंचायतों में वार्ड की संख्या जरूर बढ़ सकती है। कई ग्राम पंचायतों में वार्ड संख्या सात से लेकर 15 तक है, जो और भी बढ़ सकती है।
इसी तरह क्षेत्र पंचायतों की संख्या में भी कोई बदलाव होने की संभावना नही हैं। चुनाव से पहले जुलाई में मतदाता सूचियों का पुनरीक्षण अभियान चलाया जाएगा। इसमें 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके मतदाताओं के नाम बढ़ाए जाएंगे, जबकि मृतकों के नाम सूची से बाहर निकाले जाएंगे।