फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RMPSU: स्नातक अंतिम वर्ष में एक मुख्य विषय के दो प्रश्नपत्रों में फेल दे सकेंगे विशेष परीक्षा, ये होंगे नियम

Sat, 03 Aug 2024 02:46 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

विवि कुलसचिव अजय कृष्ण यादव ने बताया कि ऑनलाइन के अतिरिक्त जमा किया गया परीक्षा शुल्क मान्य नहीं होगा। निर्धारित तिथि तक संपूर्ण शुल्क जमा करने के बाद ही प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी कैम्प कार्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ मंडल के महाविद्यालयों में बीए, बीएससी और बी.कॉम के अंतिम वर्ष में एक मुख्य विषय में फेल विद्यार्थियों की विशेष परीक्षा बहुविकल्पीय प्रणाली पर होगी। यह निर्णय राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय (आरएमपीएसयू) की परीक्षा समिति ने लिया है। 

विज्ञापन


परीक्षा फॉर्म महाविद्यालय की लॉगिन आईडी पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से 9 अगस्त तक भरे जाएंगे। विवि के कुलसचिव अजय कृष्ण यादव ने बताया कि ऑनलाइन के अतिरिक्त जमा किया गया परीक्षा शुल्क मान्य नहीं होगा। निर्धारित तिथि तक संपूर्ण शुल्क जमा करने के बाद ही प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन


बीए व बीएससी की विशेष परीक्षा के नियम
-मुख्य दो विषयों में से किसी एक विषय के दोनों प्रश्नपत्रों में अनुत्तीर्ण छात्रों की विशेष परीक्षा 
-पहले मुख्य विषय के पहले प्रश्नपत्र व दूसरे मुख्य विषय के दूसरे प्रश्नपत्र में अनुत्तीर्ण छात्रों की विशेष परीक्षा 
-पहले मुख्य विषय के दूसरे प्रश्नपत्र और दूसरे मुख्य विषय के पहले प्रश्नपत्र में अनुत्तीर्ण छात्रों की विशेष परीक्षा 
-दोनों विषय के किसी एक प्रश्न पत्र में अनुत्तीर्ण छात्रों की विशेष परीक्षा
-को-कैरिकुलर में अनुत्तीर्ण छात्रों की विशेष परीक्षा

बी.कॉम की विशेष परीक्षा के नियम
-दोनों अनिवार्य प्रश्न पत्रों में से किसी एक प्रश्नपत्र में अनुत्तीर्ण छात्रों की विशेष परीक्षा
-तीन वैकल्पिक प्रश्नपत्रों में से किसी एक प्रश्नपत्र में अनुत्तीर्ण छात्रों की विशेष परीक्षा
- किसी एक प्रश्नपत्र में अनुत्तीर्ण छात्रों की विशेष परीक्षा
-को-कैरिकुलर में अनुत्तीर्ण छात्रों की विशेष परीक्षा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें