फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: प्लॉट का बैनामा करने के नाम पर तीन लाख रुपये हड़पे, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज

Fri, 25 Aug 2023 01:25 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

विजेन्द्र सिंह पुत्र नेकसेराम ने कहा है कि उसके पुत्र हरवीर सिंह के ससुराल के नवीन कुमार अपने पिता हाकिम सिंह निवासी गंगा नगला, थाना राया मथुरा, रवन कुमार और सुल्तान सिंह निवासी गुर्ज नगरिया, थाना गोंडा जनवरी 2022 में घर आए थे। मजबूरी जताते हुए तीन लाख रुपये मांगे और कहा कि राया में जो प्लॉट है उसका बैनामा उनके नाम कर देंगे।
विज्ञापन
कोर्ट का आदेश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में गोंडा के गांव मगदा निवासी एक व्यक्ति से कुछ लोगों ने प्लॉट का बैनामा करने के नाम पर तीन लाख रुपये हड़प लिए। पीड़ित ने जब रकम वापस मांगी तो उसकी पिटाई कर दी। मामले में न्यायालय के आदेश पर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


विजेन्द्र सिंह पुत्र नेकसेराम ने कहा है कि उसके पुत्र हरवीर सिंह के ससुराल के नवीन कुमार अपने पिता हाकिम सिंह निवासी गंगा नगला, थाना राया मथुरा, रवन कुमार और सुल्तान सिंह निवासी गुर्ज नगरिया, थाना गोंडा जनवरी 2022 में घर आए थे। मजबूरी जताते हुए तीन लाख रुपये मांगे और कहा कि राया में जो प्लॉट है उसका बैनामा उनके नाम कर देंगे। जिस पर विजेन्द्र सिंह ने उन्हें रुपये दे दिए।

समय बीतने पर जब बैनामा नहीं किया तो विजेंद्र ने रकम वापस मांगी। आरोप है कि इसी बात पर सभी आरोपी 17 जुलाई की रात करीब साढ़े आठ बजे घर में घुस आए और विजेंद्र को लाठी डंडों से पीटा। पीड़ित ने न्यायालय में मदद की गुहार लगाई। कोर्ट के आदेश में आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें