फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: गांव धनसारी में पेट्रोल पंप के परिसर में घुसा मगरमच्छ

विज्ञापन
गांव धनसारी ​स्थित बालाजी पेट्रोल पंप के परिसर में घुसा मगरमच्छ।  - फोटो : Samvad
विज्ञापन
छर्रा। क्षेत्र के गांव धनसारी में स्थित बालाजी पेट्रोल पंप के परिसर में बृहस्पतिवार तड़के एक मगरमच्छ घुस आया। सुरक्षागार्ड की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से मगरमच्छ को रस्सी से बांध लिया। उसके बाद वन विभाग को सूचना दी। वन विभाग की टीम मगरमच्छ को अपने साथ ले गई।
विज्ञापन

पेट्रोल पंप के संचालक सुमित माहेश्वरी ने बताया कि बृहस्पतिवार तड़के करीब तीन बजे पेट्रोल पंप परिसर में मगरमच्छ घुस आया। उसे देखते ही कुत्तों ने भौंकना शुरू कर दिया। कुत्तों के भौंकने की आवाज सुन सुरक्षा गार्ड ने पेट्रोल पंप परिसर में इधर-उधर घूमना शुरू कर दिया। तभी उसने देखा कि कुत्ते मगरमच्छ पर भौंक रहे हैं। उसने तत्काल पेट्रोल पंप संचालक और पुलिस को सूचना दी। मौके पर ग्रामीण व पुलिस पहुंच गई।
पुलिस ने सुरक्षा गार्ड व ग्रामीणों की मदद से मगरमच्छ को रस्सी से बांध लिया। उसके बाद वन विभाग की टीम को जानकारी दी। करीब तीन घंटे के इंतजार के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मगरमच्छ को अपने साथ ले गई। ग्रामीणों ने बताया कि मगरमच्छ कहां से आया यह जानकारी नहीं है। आसपास के इलाके में तालाब भी नहीं है। हालांकि उनका कहना है कि कुछ समय पूर्व गांव में स्थित एक पानी की कुंडी में मगरमच्छ दिखाई दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें