फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोविंद नगर, शाहजमाल, अलहदादपुर, नीवरी और उस्मानपाड़ा हॉटस्पाट घोषित

विज्ञापन
उस्मान पाड़ा में चौराहा पर लगाए गए बैरियर। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
प्रशासन ने गोविंद नगर, शाहजमाल, अलहदादपुर नीवरी एवं उस्मानपाड़ा क्षेत्र को हॉट स्पॉट घोषित कर दिया है। इन सभी स्थानों पर कोरोना संक्रमित व्यक्ति मिलने एवं एक ही समुदाय के होने के चलते कम्युनिटी ट्रांसमिशन की आशंका को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। इन सभी इलाकों को बेरीकेटिंग लगाकर पहले ही सील किया हुआ है। अब यहां पुलिस का पहरा और सख्त हो जाएगा। सभी लोगों को 14 दिन तक होम क्वारंटीन कर उनकी रेंडम सैंपलिंग कराई जाएगी। उत्तर प्रदेश के किसी जिले में पांच से कम मरीज मिलने के बावजूद हॉट स्पॉट घोषित करने का यह पहला मामला है। इससे पूर्व 15 जिलों में हॉट स्पॉट बनाये गये हैं।
विज्ञापन

गोविंद नगर इलाके की फैज मस्जिद में एक जमाती रैपिड परीक्षण में कोरोना पाजीटिव पाया गया था। इसके बाद उस्मान पाड़ा इलाके में गत 20 अप्रैल को 55 वर्षीय एवं अगले दिन उसका पड़ौसी व बहनोई भी कोरोना पॉजिटिव निकला। इसमें से 55 वर्षीय व्यक्ति की मंगलवार शाम चार बजे मौत हो गई। इधर गांव अलहदादपुर नीवरी में परचून की दुकान चलाने वाला जमाती भी कोरोना पॉजिटिव मिला। इन सभी घटनाओं से सबक लेते हुए प्रशासन ने गोविंदनगर, उस्मानपाड़ा, उससे लगा शाहजमाल एवं अलहदादपुर नीवरी को हाट स्पाट घोषित कर दिया है।
डीएम चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि यह सभी इलाके हाट स्पाट के मानकों पर भले ही खरे न उतरते हो, लेकिन कम्युनिटी ट्रांसमिशन की आशंका के चलते इन इलाकों को हाट स्पाट घोषित किया गया है। इस दौरान सबसे ज्यादा ध्यान 40 से 50 वर्ष तक के व्यक्तियों की स्क्रीनिंग व सैंपलिंग पर रहेगा। बताते चलें कि हॉट स्पॉट उन क्षेत्रों को घोषित किया जाता है जहां पांच या उससे अधिक व्यक्ति कोरोना पाजीटिव हों।
विज्ञापन

--
यह हैं हॉट स्पॉट के नियम
-हॉट स्पॉट क्षेत्र में लाक डाउन का शत प्रतिशत होगा पालन
-किसी भी शख्स के घर से बाहर निकलने पर पूर्ण पाबंदी
-कोई भी दुकान खुलने की इजाजत नहीं मिलेगी
-समूचे क्षेत्र के प्रवेश एवं निकास पर पुलिस का सख्त पहरा
-किसी भी शख्स के आने व जाने पर पूर्ण पाबंदी लागू
-एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड की गाडिय़ों को भी लेनी होगी अनुमति
-दवा समेत अन्य आवश्यक वस्तुओं की होम डिलीवरी
-प्रत्येक व्यक्ति और घर में करायी जाएगी कोरोना की जांच
-लोगों से पूछा जाएगा कि वे कोरोना संक्त्रस्मित के संपर्क में आए हैं या नहीं
-इन सभी इलाकों को किया जाएगा शत प्रतिशत सेनेटाइज
-हर वक्त तैनात रहेंगे स्वास्थ्य कर्मी एवं एंबुलेंस
--
हॉट स्पॉट वाले इलाकों में रमजान के दौरान भी नहीं बाहर निकल सकेंगे लोग
पिछले दो दिनों मेें तीन कोरोना पॉजिटिव केस मिलने और उनमें से एक की मौत होने के बाद प्रशासन सख्ती में कोई भी ढिलाई देने के मूड में नहीं है। हॉटस्पाट घोषित किए उस्मानपाड़ा, नीवरी अलहदादपुर, गोविंद नगर, शाहजमाल इलाके में लोगों को रमजान के दौरान भी छूट नहीं मिलेगी। उनको होम डिलीवरी के माध्यम से ही इफ्तारी और शहरी का इंतजाम करना होगा। इसमें अभी प्रशासन की ओर से खजूर और मीट की होम डिलीवरी की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। जिला प्रशासन और पुलिस पीस कमेटी की बैठकों के माध्यम से समुदाय विशेष में यह संदेश देने का काम कर रही है कि किसी भी हाल में लॉक डाउन का पालन अपनी और अपने परिवार की जान की रक्षा के लिए करना है।
डीएम चंद्रभूषण सिंह के मुताबिक कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद हॉट स्पॉट बनाए क्षेत्रों में रमजान के दौरान लोग बाहर नहीं निकल सकेंगे। जिला प्रशासन ने नियम तय कर दिए हैं। घर पर ही होम डिलीवरी के माध्यम से सामान पहुुंचेगा। डीएम ने साफ तौर पर कहा है स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किसी को नहीं करने दिया जाएगा। रमजान में रोजा रखने वाले लोगों के लिए होम डिलीवरी कराने की व्यवस्था कर दी गई है। हॉट स्पॉट इलाकों में जिन लोगों को होम डिलीवरी के लिए अधिकृत किया गया है। वह भी अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखते हुए ही होम डिलीवरी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें