फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महागठबंधन की मदद से ही बनेगी सरकार

Tue, 12 Mar 2019 01:44 AM IST
राजेश सिंह आशीष निगम, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन
वीवीपीएटी
विज्ञापन
शहर विधानसभा से सपा के पूर्व विधायक एवं प्रमुख ताला उद्यमी जफर आलम ने कहा है कि पुलवामा हमले के बाद से भाजपा का गिरा हुआ ग्राफ अचानक बढ़ा है लेकिन वह पूर्ण बहुमत हासिल नहीं कर सकेगी। कांग्रेस नेतृत्व में ही 2019 में केंद्र में सरकार बनेगी।
विज्ञापन


जिसमें सपा बसपा रालोद गठबंधन की अहम भूमिका होगी। संसद से लेकर विधानसभा तक चुनाव में जातिवाद और मनुवाद को कोसा जरूर जाता है लेकिन आने वाले सौ वर्ष तक ये जातिवाद रहेगा।

अलीगढ़ लोकसभा में चार लाख से अधिक मुसलिम वोटर होने के बाद भी मुस्लिम प्रत्याशी सिर्फ इसलिए नहीं उतर रहा है ताकि भाजपा धुव्रीकरण को हवा न दे सके। मुसलमान अपने हिंदु साथी को ही वोट करेंगे और गैर भाजपा सरकार बना कर मुंह तोड़ जवाब देंगे। 
विज्ञापन


वर्ष 2009 और 2014 में दो बार लोस चुनाव लड़ चुके जफर आलम ने कहा कि वर्ष 2014 में गुजरात मॉडल में विकास दिखाया गया, लेकिन किसान से लेकर नौजवान तक आज सभी ठगे महसूस कर रहे हैं। मोदी के 2014 के वादे केवल जुमलों तक सिमट गए।  गोवंश हो या कश्मीर का मुद्दा हर जगह निर्दोष शिकार बन रहे हैं।

गोवंश की एक एक खबर रखने वाले भाजपाई पुलवामा में हमला करने आई आतंकियों की कार को क्यों नहीं पहचान पाए। ये एक बड़ा सवाल है। इंदिरा गांधी ने पाकिस्तान के दो टुकड़े कर दिए तब संसद में विपक्ष के नेता अटल बिहारी वाजपेयी ने उनको दुर्गा कह कर संबोधित किया, लेकिन इंदिरा गांधी ने इसका राजनीतिकरण नहीं किया था। आज सेना के हमलों और पराक्रम का राजनीतिकरण हो रहा है। 

गठबंधन की ओर से जाट प्रत्याशी होने के सवाल पर कहा कि अजित सिंह के साथ जो कुछ वो पूरे जाट समुदाय ने देखा। उनका बंगला खाली करा लिया गया। अब जाट चुप नहीं रहेंगे और अपने नेता के साथ हुई बदसुलूकी का बदला लेंगे। बोले.. वर्ष 2014 में चुनाव में सभी विधानसभा से जीतने के बाद वह खैर में हार गए थे लेकिन इस बार गठबंधन प्रत्याशी हर विधानसभा से जीतेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें