फउत्तर प्रदेश सरकार को बंद किए गए कोचिंग संस्थानों के आदेश पर पुनर्विचार करना चाहिए। इससे छात्र छात्राओं का हित जुड़ा हुआ है। यह बयान सोमवार को प्रतिष्ठा आईएएस एकेडमी के डायरेक्टर डीआर यादव ने प्रेसवार्ता आयोजित कर जारी किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आईएएस और पीसीएस की बड़ी परीक्षाएं 16 जून और 27 जून को प्रस्तावित हैं। इसके साथ-साथ एक दिवसीय परीक्षाएं भी प्रस्तावित हैं। ऐसे में अभ्यर्थियों को तैयारी की आवश्यकता है। कोचिंग संस्थान में तैयारियों का माहौल दिया जाता है। जब सब कुछ खुला हुआ है तो कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए स्कूल और कोचिंग संस्थान भी खुल सकते हैं । ऑनलाइन पढ़ाई और ऑफलाइन पढ़ाई में काफी अंतर है। सरकार को इस आदेश पर दोबारा से विचार करना चाहिए। इस मौके पर अजय प्रताप, कौशलेंद्र सिंह मौजूद रहे।