फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतरौली का अस्पताल व होम्योपैथी कॉलेज फिर कोविड अस्पताल बनेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
कोविड मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए मंडलायुक्त गौरव दयाल ने फिर से अतरौली के 100 बेड अस्पताल और छेरत के राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज को कोविड अस्पताल के तौर पर संचालित करने का आदेश जारी किया है। अतरौली के कोविड अस्पताल के लिए अतरौली एसडीएम को नोडल अधिकारी व होम्योपैथी कॉलेज के लिए डॉ. अंकित को नोडल अधिकारी बनाया गया है। इनकी निगरानी में डॉक्टर, मेडिकल स्टाफ की ड्यूटी लगाई जाएगी।
विज्ञापन

मंडलायुक्त गौरव दयाल की अध्यक्षता में सोमवार को कलक्ट्रेट परिसर में समीक्षा बैठक हुई। कोरोना कंट्रोल रूम की प्रभारी स्मृति गौतम ने बताया कि दीनदयाल अस्पताल में मरीज को डिस्चार्ज समय से नहीं किया जा रहा है। इस पर मंडलायुक्त ने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक व कोविड प्रभारी डा. बाल किशन को पीपीई किट पहनकर कोविड वार्डों में जाकर यथा स्थिति से अवगत कराने, सभी डाक्टर्स समय पर कोविड वार्डों में जाकर मरीजों का उपचार करें, व्यवस्था को दुरुस्त करने के आदेश दिए। साथ ही कहा कि बाजारों में साप्ताहिक बंदी को कड़ाई से लागू किया जाए। नगर निगम क्षेत्रों में, नगरीय निकाय क्षेत्रों व कस्बों मे एक दिन साप्ताहिक बंदी लागू आवश्यक तौर पर की जाए। इधर, निर्देश दिए कि जनपद में बाहर से आने वाले व्यक्तियों की शत प्रतिशत सैंपलिंग की जाए। रेलवे स्टशन तथा बस स्टैंड पर कोविड-19 की सैंपलिंग के लिए अतिरिक्त एलटी टीमों को तैनात किया जाए।
बैठक में डीएम चंद्रभूषण सिंह ने मंडलायुक्त को कोविड को लेकर जिले की स्थिति से अवगत कराया। बैठक में एडीएम सिटी, एडीएम प्रशासन, एडीएम वित्त व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित 11 मरीज लापता, मचा हड़कंप
कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रसार के बीच प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के लिए 11 मरीज सिरदर्द बन गए हैं। इन सभी को अभी तक ट्रेस नहीं किया जा सका है। दरअसल, इन्होंने जांच के दौरान अपने नाम, पते, मोबाइल नंबर गलत दर्ज कराए थे। इसके चलते इनको तलाशने में पसीने छूट रहे हैं। जिलाधिकारी ने आदेश दिए कि किसी भी हाल में इनकी तलाश की जाए और जांच के दौरान नाम, पते, मोबाइल नंबर दर्ज करने की प्रक्रिया के दौरान लापरवाही करने वाली टीम के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
कोविड समीक्षा बैठक में कोरोना कंट्रोल रूम की प्रभारी स्मृति गौतम ने बताया कि जेएन मेडिकल कॉलेज, मोहन लाल गौतम चिकित्सालय, निजी लैब एसआरएल में 11 लोगों की जांच हुई। यह संक्रमित मरीज अभी तक अनट्रेस हैं। अनट्रेस मरीजों के पते/मोबाइल नंबर गलत हैं। वहीं, कइयों ने तो पूर्ण जानकारी भी उपलब्ध नहीं कराई है। डीएम ने निर्देश दिए की सभी मरीजों की जल्द तलाश की जाए। लापरवाही सहन नहीं होगी। नाम, पते, मोबाइल नंबर को जांच के बाद दर्ज किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें