फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: आत्मरक्षा की ट्रेनिंग लेंगी सरकारी स्कूल की छात्राएं, अटैक इज द बेस्ट फॉर्म ऑफ डिफेंस रहेगी थीम

Sun, 18 Dec 2022 04:21 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

छेड़छाड़, चैन स्नेचिंग, यौन हिंसा और किसी भी प्रकार के हमले को देखते हुए सरकारी स्कूलों में रानी लक्ष्मीबाई योजना के तहत पंच, किक, डिफेंस की ट्रेनिंग दी जाएगी। यह ट्रेनिंग कक्षा 6 से 8 तक की छात्राओं के लिए होगी।
विज्ञापन
आत्मरक्षा का प्रशिक्षण लेंगी छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाज में स्कूल जाने वाली छात्राओं के साथ-साथ छेड़छाड़, चैन स्नेचिंग, यौन हिंसा और किसी भी प्रकार के हमले को देखते हुए सरकारी स्कूलों में रानी लक्ष्मीबाई योजना के तहत पंच, किक, डिफेंस की ट्रेनिंग दी जाएगी।

विज्ञापन


जनपद के उच्च प्राथमिक विद्यालय, कंपाजिट विद्यालय और कस्तूरबा विद्यालय की छात्राओं को अटैक इज द बेस्ट फॉर्म ऑफ डिफेंस थीम पर आत्मरक्षा की ट्रेनिंग दी जाएगी। जिसके लिए प्रदेश के 10904 खेल और स्वास्थय अनुदेशकों को प्रशिक्षण दिया गया है।

अलीगढ़ के बीएसए सतेंद्र कुमार ने बताया कि महानिदेशक स्कूल शिक्षा के पत्र के अनुरूप उच्च प्राथमिक विद्यालय, कंपाजिट विद्यालय और कस्तूरबा विद्यालय की कक्षा 6 से 8 तक की छात्राओं को अटैक इज द बेस्ट फॉर्म ऑफ डिफेंस थीम पर आत्मरक्षा की ट्रेनिंग दी जाएगी। यह ट्रेनिंग रानी लक्ष्मीबाई योजना के तहत दी जाएगी। 
विज्ञापन


ये दिया जाएगा प्रशिक्षण
छात्राओं को अटैक इज द बेस्ट फॉर्म ऑफ डिफेंस थीम पर आत्मरक्षा की ट्रेनिंग में वार्मअप, रनिंग, स्ट्रेचिंग जम्पिंग, सिंगल पंच, डबल पंच, मिडिल पंच, सिंगल हैंड ग्रिप, चिन पंच, फैश पंच, चेस्ट अटैक, थाई डिफेंस, नेट अटैक, एल्बो अटैक, चेस्ट किक, नोज किक, वेस्ट किक आदि का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें