फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: रैन बसेरे बनाने की कवायद शुरू, खुले में सोने वालों की सूचना के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

Sun, 18 Dec 2022 03:40 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ में ठंड को देखते हुए रैन बसेरों के लिए नगर निगम ने काम शुरू कर दिए हैं। 10 जगहों पर अलाव भी जलाए गए हैं। खुले में सोने वालों की सूचना देने के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
अलाव पर हाथ सेकते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बढ़ रही ठंड को देखते हुए नगर निगम ने स्थायी रैन बसेरों के साथ परंपरागत स्थानों पर लगने वाले अस्थाई रैन बसेरों को लगाने की कवायद भी शुरू कर दी है। अलाव जलाने के लिए स्थान भी चिन्हित कर लिए गए हैं। खुले में सोने वाले व्यक्तियों की सूचना देने के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं।

विज्ञापन


अलीगढ़ में पहले चरण के अंतर्गत सारसौल बस अड्डा, बरौला गोशाला, गूलर रोड रैन बसेरा, मसूदाबाद बस अड्डा, रेलवे पार्सल घर, कान्हा गोशाला आगरा रोड, भुजपुरा शेल्टर होम, गांधी पार्क रैन बसेरा, लाल डिग्गी प्वाइंट पर अलाव जलाए जा रहे हैं। नगर आयुक्त अमित आसेरी ने बताया के ठंड बढ़ रही है। रैन बसेरों में 10 रात्रि कालीन कर्मचारी, 4 राजस्व निरीक्षक की तैनाती की गई है। 10 सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलवाए जा रहे हैं।

अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव ने बताया कि उपनगर आयुक्त राजकिशोर प्रसाद, सहायक नगर आयुक्त ठाकुर प्रसाद सिंह, सहायक नगर आयुक्त पूजा श्रीवास्तव, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी विनय कुमार राय के नेतृत्व में जोनवार टीमें गठित की गई हैं।
विज्ञापन


खुले में सोने वाले लोगों को रैन बसेरों में पहुंचाने के लिए नगर निगम स्तर से सभी जोनल अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। खुले में सोने वाले व्यक्ति की सूचना नगर निगम हेल्पलाइन नंबर 7500441344 या 05712750250 पर दी जा सकती है। 

यहां बने हैं रैन बसेरे 

  •  नगर निगम जोन-2 गांधी पार्क आगरा रोड स्थायी रैन बसेरा पुरुष व महिला
  •  गूलर रोड निकट पुराना हैजा अस्पताल के नीचे स्थायी रैन बसेरा पुरुष व महिला
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें