फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : आज से पूरी क्षमता से खुलेंगे सरकारी कार्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना की तीसरी लहर कमजोर पड़ने के बाद सरकार ने सरकारी दफ्तरों को पूरी क्षमता से खोलने के आदेश जारी किए हैं। सोमवार से सभी सरकारी दफ्तर पूरी क्षमता से खुलेंगे। पिछले करीब एक माह से इन दफ्तरों में 50 फीसदी कर्मचारी क्षमता से काम हो रहा था। वहीं, विधानसभा चुनाव में कार्मिकों व अफसरों की व्यस्तता के कारण फरियादियों की समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा था।
विज्ञापन

दिसंबर के अंत में कोरोना की तीसरी लहर के जोर पकड़ने पर सरकार ने सरकारी दफ्तरों को आधी कार्मिक क्षमता से खोलने के आदेश दिए थे। इसका असर दफ्तरों के कामकाज पर पड़ा था। समस्या के निराकरण के लिए गांव देहात से आने वाले लोगों को संबंधित कर्मचारी व अधिकारी के नहीं मिलने पर लौटना पड़ता था। नौ जनवरी को विधानसभा चुनाव 2022 की आचार संहिता लागू होने के बाद से तो सरकारी दफ्तरों का कामकाज पूरी तरह ठप गया गया था। कर्मचारी एवं अधिकारी चुनावी व्यवस्थाओं में लग गए थे। फरियादियों की सुनने वाला कोई नहीं बचा। अब कोरोना की तीसरी लहर कमजोर पड़ गई। इसके बाद सरकार ने दफ्तरों को पूरी क्षमता से खोलने के आदेश कर दिए हैं। करीब सवा माह से परेशान फरियादियों की समस्या का समाधान होने की उम्मीद बंध गई है। एडीएम सिटी राकेश पटेल ने बताया कि सोमवार से सभी दफ्तर पूरी क्षमता से खुलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें