फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: अतरौली मंडी में खुले में पड़ी सरकारी मक्का, बारिश से नुकसान की आशंका

विज्ञापन
अतरौली मंडी में खुले में पड़े मक्के से भरे बोरे।  - फोटो : samvad
विज्ञापन
अतरौली में सरकारी खरीद केंद्र द्वारा खरीदी गई मक्का अतरौली मंडी में खुले में रखी होने से उसके खराब होने का खतरा बढ़ गया है। मौसम विभाग द्वारा अगले कुछ दिनों में बारिश की संभावना जताए जाने के बावजूद भंडारण के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए हैं। मंडी परिसर में मक्का के बोरे खुले स्थान पर रखे हैं, जिससे तेज बारिश होने पर उनके भीगने और जलभराव की स्थिति में नुकसान की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन


समाजसेवी अंशुल भारद्वाज और हिमांशु मित्तल ने कहा कि खरीद शुरू करने से पहले सुरक्षित भंडारण की व्यवस्था सुनिश्चित की जानी चाहिए थी। उनका कहना है कि सरकारी खरीद का अनाज गरीबों तक पहुंचता है, इसलिए इसकी सुरक्षा जरूरी है। उधर, केंद्र प्रभारी ऋचा सिंह ने बताया कि मक्का के बोरों को फिलहाल तिरपाल से ढक दिया गया है और जल्द ही उनका उठान कर सुरक्षित स्थान पर भंडारण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें