एसएसपी से मिलने पहुंचे बादल बाबू के परिवार के लोग
- फोटो : संवाद
फेसबुक पर महिला से दोस्ती के बाद उससे मिलने पाकिस्तान पहुंचे बादल को वहां गिरफ्तार कर लिया गया है। अब उसके माता-पिता, ग्रामीण और कई संगठनों ने उसकी रिहाई को लेकर आवाज उठाई है। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को संबोधित मांग पत्र डीएम और एसएसपी को सौंपकर बादल की पाकिस्तान से रिहाई कराने की मांग की जा रही है। 2 जनवरी को बादल के परिवार वाले तो कलेक्ट्रेट पहुंचे ही थे बड़ी संख्या में ग्रामीण भी कुछ संगठन के पदाधिकारियों के साथ मौजूद रहे।
डीएम-एसएसपी से मिले परिजन
बेटे के गिरफ्तार होने की कोई अधिकृत पुष्टि न होने से परेशान पिता कृपाल सिंह, मां गायत्री देवी अपने परिजनों व ग्रामीणों के साथ कलक्ट्रेट में डीएम विशाख जी. पुलिस लाइंस में एसएसपी संजीव सुमन से मिले। उन्होंने एसपी देहात अमृत जैन को एक प्रार्थना पत्र दिया। जिसमें उन्होंने बताया कि 21 अगस्त को गांधीनगर धर्मपुरा दिल्ली में सिलाई कंपनी में काम करने गया था। 29 सितंबर 2024 को उससे आखिरी बार बातचीत हुई। इसके बाद पहले 29 अक्तूबर 2024 को शाम 06:40 बजे पाकिस्तान के मोबाइल नंबर से व दूसरी बार 30 अक्तूबर 2024 को 12:11 बजे आखिरी बार बात हुई।