मथुरा रोड स्थित श्री लाडले बांके बिहारी जी के मंदिर में फूल बंगला, बिहारी जी दर्शन, कीर्तन का आयोजन किया गया। दर्शन के लिए भक्तों लाइन लगी रही। इस मौके पर लाजेश कुमारी, निदेशक सुमित सर्राफ, आकांक्षा सर्राफ, महंत आचार्य आशीष पंडित आदि मौजूद रहे। ई-सर्व कम्प्यूटर साक्षरता मिशन ने बाय-बाय 2024 वेलकम 2025 कार्यक्रम आयोजित किया। जिसका शुभारम्भ प्रबंध निदेशक आईपी गुप्ता, रेखा गुप्ता, निक्की गुप्ता, डॉ देवेंद्र कुमार, प्रमुख समाजसेवी भुवनेश वार्ष्णेय आधुनिक ने किया। नृत्य में हिमानी, शायरी में मोहम्मद उमर, गायन में श्वेता यादव, सागर, हिमांशु, राधिका गुप्ता, प्रीति, रोचक, गुब्बारे फुलाने में लता, अश्विन, केला ज्यादा खाने में केशव , कप से पिलर बनाने में संध्या जैन को पुरस्कृत किया गया। छात्रों ने नई साल मे भारत में नई कंप्यूटर क्रांति लाने की भी शपथ ली ।
कार्यक्रम में डॉ देवेंद्र कुमार ने कहा कि आज सफल जीवन जीने के लिए पढ़ाई के साथ योग, खेलकूद के साथ ही सामाजिक व भौगोलिक जानकारी का होना भी आवश्यक है। निदेशक आईपी गुप्ता ने कहा कि कोरोना ने विश्व में एक नयी क्रान्ति को जन्म दिया है। वह है डिजिटल क्रान्ति। आज विद्यार्थियों को ऑनलाईन शिक्षा, ई-कॉमर्स, ई-बैंकिंग, जी.एस.टी. तथा अन्य रोजगारपरक पाठ्यक्रम संस्था में न्यूनतम शुल्क पर सीखने के लिए उपलब्ध हैं। समाज सेवी भुवनेश वार्ष्णेय आधुनिक के कहा कि आज के युवा वर्ग को दूसरों के अधिकारों का हनन न हो, इस बात का ध्यान रखना चाहिए। क्योंकि आज आप जैसे प्रतिभाशाली विद्यार्थियों की राष्ट्र की प्रगति के लिए आवश्यकता है।
कार्यक्रमका सफल संचालन सलिल वार्ष्णेय द्वारा किया गया। न्यू ईयर सेलिब्रेशन में भुवनेश वार्ष्णेय, प्रबन्ध निदेशक आई.पी. गुप्ता, रेखा गुप्ता , निक्की गुप्ता , कार्यक्रम संयोजक डॉ० देवेन्द्र कुमार, विवेक वार्ष्णेय , अभिषेक वार्ष्णेय , अरविन्द गुप्ता , विनय वर्धन , चित्रा वर्धन , राखी , प्रियंका वार्ष्णेय, मुनेश कुमार, दीप्ति, गरिमा, श्रुति, खुशी, सुमित , शिखर, राहुल आदि मौजूद रहे।