इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है। मक्का, बाजरा और मूंगफली की फसलों को सिंचाई की जरूरत है। जबकि तीन दिन में महज दो घंटे बिजली ही उनके गांव में आई है। इससे फसलों की सिंचाई नहीं हो पा रही है।
तीन दिन में महज दो घंटे बिजली मिलने से परेशान गांव नगला इंद्रा के निवासियों ने 20 मई को गंगीरी बिजली घर पर प्रदर्शन किया। बिजली घर के कर्मचारियों ने किसी तरह समझाकर उन्हें शांत कराया, जिसके बाद ग्रामीण लौटे।
विज्ञापन
नगला इंद्रा निवासी ओवैश कुमार के अनुसार के इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है। मक्का, बाजरा और मूंगफली की फसलों को सिंचाई की जरूरत है। जबकि तीन दिन में महज दो घंटे बिजली ही उनके गांव में आई है। इससे फसलों की सिंचाई नहीं हो पा रही है। 20 मई को गंगीरी बिजली घर पर प्रदर्शन करने पर विभागीय कर्मचारियों ने आश्वस्त किया कि अब ऐसा नहीं होगा। निर्धारित शेड्यूल के अनुसार ही बिजली मिलेगी।
प्रदर्शन करने वालों में हाकिम सिंह, मनीराम, जहान सिंह, रिसाल सिंह, विजयपाल, सुभाष कुमार, वीरपाल सिंह, हप्पू सिंह, पप्पू सिंह, राधाचरन, मोती सिंह, महेश कुमार, नीरेस कुमार, मोहन, जगवीर सिंह मौजूद रहे।