गोपाष्टमी 17 नवंबर को श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाई जाएगी। मंदिरों और गोशालाओं में धार्मिक अनुष्ठान आयोजित होंगे। श्रद्धालु गोमाता का पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना करेंगे।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
गोपाष्टमी 17 नवंबर को श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाई जाएगी। इस अवसर पर शहर के मंदिरों और गोशालाओं में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान एवं कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। श्रद्धालु गोमाता का पूजन कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगे।
विज्ञापन
पर्व को लेकर गोशालाओं में विशेष तैयारियां की गई हैं। सुबह से ही गायों को स्नान कराकर उनका शृंगार किया जाएगा। इसके बाद रोली, चंदन और फूलों से पूजन कर आरती उतारी जाएगी। श्रद्धालु गायों को गुड़, हरा चारा, फल और अन्य खाद्य सामग्री खिलाकर सेवा करेंगे। कई स्थानों पर भजन-कीर्तन और गोसेवा के कार्यक्रम भी आयोजित होंगे।
साध्वी पुनीता चेतन ने बताया कि धार्मिक मान्यता के अनुसार गोपाष्टमी भगवान श्रीकृष्ण की गोसेवा और गोचारण लीला से जुड़ा त्योहार है। मान्यता है कि इस दिन गायों की पूजा और सेवा करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। पर्व को लेकर गोभक्तों में विशेष उत्साह है