अलीगढ़ के वार्ड 62 जानकीनगर की कुंवर नगर कॉलोनी में जलनिकासी न होने से गली में करीब छह फुट गहरा दलदल बन गया है, नाराज कॉलोनीवासियों ने नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
अलीगढ़ शहर के वार्ड नंबर 62 स्थित जानकीनगर की कुंवर नगर कॉलोनी में बदहाल गली स्थानीय लोगों के लिए बड़ी परेशानी का सबब बन गई है। जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण गली में करीब छह फुट गहरा दलदल बन गया है। इससे नाराज कॉलोनीवासियों ने रविवार को नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
क्षेत्रवासियों के मुताबिक, गली का निर्माण तो करा दिया गया, लेकिन इसे दूसरी गली से जोड़ने वाली लिंक गली बनाने का वादा आज तक पूरा नहीं हुआ। आरोप है कि पार्षद से कई बार इसकी मांग की गई थी। उस समय निर्माण कराने का आश्वासन दिया गया, लेकिन काम अधूरा छोड़ दिया गया। गली से गुजरते समय बच्चों और बुजुर्गों के फिसलकर दलदल में गिरने का खतरा बना हुआ है।
गली में कूड़ा उठाने वाली गाड़ी भी नियमित रूप से नहीं पहुंचती। इससे गंदगी जमा रहती है। मच्छरों के कारण संक्रामक बीमारियां फैलने की आशंका बनी हुई है। लोगों ने आशंका जताई कि यदि कोई बच्चा या राहगीर दलदल में गिर गया तो बड़ा हादसा हो सकता है। प्रदर्शन करने वालों में अनोखेलाल, अरविंद, सरोज देवी, चंचल, लक्ष्मी, सत्यपाल, नीतू, हरवीर, लाला, रमेश चंद्र, चंद्रकांता आदि शामिल थे।