फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः हरदुआगंज में मालगाड़ी का डिब्बा पटरी से उतरा

Sat, 26 Feb 2022 10:06 PM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन
मालगाड़ी के गार्ड का डिब्बा पटरी से उतरा। - फोटो : Rupesh
विज्ञापन
अलीगढ़-बरेली रेलवे लाइन पर शनिवार दोपहर हरदुआगंज रेलवे स्टेशन पर शंटिंग के दौरान मालगाड़ी में लगा गार्ड का डिब्बा (ब्रेकवान) पटरी से उतर गया। हादसा सिंगल लाइन पर हुआ। इस लाइन का प्रयोग शंटिंग के लिए होता है। इसके चलते ट्रेनों के संचालन पर हादसे का असर नहीं पड़ा। करीब साढ़े चार घंटे की मशक्कत के बाद ट्रैक सुचारु किया गया है। ज्वाइंट नोट बनाने के साथ ही रेलवे अफसर अब यह पता करने में जुटे हैं कि हादसा किसकी लापरवाही से हुआ? 
विज्ञापन



 शनिवार दोपहर करीब 12 बजे मालगाड़ी को रेलवे स्टेशन से सीडी साइडिंग लाइन पर जाना था। शंटिंग स्टाफ मालगाड़ी को सीडी साइडिंग ले जा रहा था। इसी दौरान मालगाड़ी का गार्ड डिब्बा (ब्रेकवान) तेज आवाज के साथ पटरी से उतर गया। हादसा उस लाइन पर हुआ, जिसका उपयोग केवल शंटिंग के लिए होता है। इसके चलते ट्रेनों के आवागमन पर असर नहीं पड़ा।



सूचना पर एएसटी उदित नारायन, एईएन रेहान शाहिद, स्टेशन अधीक्षक डीके गौतम आदि मौके पर पहुंच गए। टूंडला से एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन बुलाई गई। क्रेन ने डिब्बे को पटरी पर चढ़ाया और स्टाफ ने क्षतिग्रस्त ट्रैक की मरम्मत की। इसमें करीब साढ़े चार घंटे का वक्त लग गया। शाम साढ़े चार बजे ट्रैक सुचारु हो सका। 
विज्ञापन





स्टेशन अधीक्षक डीके गौतम ने बताया कि हादसा शंटिंग के दौरान हुआ था, जिसमें गार्ड डिब्बे के चार पहिये पटरी से उतर गए थे। रेलवे ट्रैक को सुचारु कर दिया गया है। हादसे के बाद एक ज्वाइंट नोट तैयार कर लिया गया है। इसके आधार पर तय किया जा रहा है कि किसकी लापरवाही रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें