फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरी : महानगर में बनेगा पिकनिक प्वाइंट

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़ वासियों की पिकनिक स्पॉट की आकांक्षा जल्द ही पूरी होने जा रही है। आगरा रोड स्थित कान्हा गोशाला के बराबर पांच एकड़ एरिया में नगर निगम पिकनिक प्वाइंट विकसित करने जा रहा है। शनिवार को नगर आयुक्त ने अफसरों को कार्य योजना बनाने के निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

बताते चलें कि यह भूमि पूर्व में नगर निगम के डंपिंग ग्राउंड के रूप में इस्तेमाल होती थी। वर्ष 2016 में अखिलेश सरकार के राज में चले क्लीन अलीगढ़ अभियान के दौरान तत्कालीन नगर आयुक्त संतोष शर्मा ने इस भूमि की साफ सफाई कराकर यहां सागोन के पौधे लगवाए थे। उसके बाद से हर साल जुलाई माह में चलने वाले वृक्षारोपण अभियान के दौरान यहां पौधरोपण का काम चला। शनिवार को कान्हा गोशाला से लगी इस भूमि को देखने नगर आयुक्त सत्य प्रकाश पटेल पहुंचे। चार साल में सागौन के पौधे वृक्ष बने देखकर वह बहुत प्रसन्न हुए। उन्होंने तत्काल अधीनस्थों को बुलाकर इस स्थान को पिकनिक प्वाइंट के रूप में विकसित करने के आदेश जारी कर दिए।
झूले लगेंगे और बनेगा ओपन जिम
नगर आयुक्त सत्य प्रकाश पटेल ने बताया कि आगरा रोड स्थित इस भूमि साफ सफाई कराने के बाद यहां पार्क विकसित किया जाएगा। यही नहीं यहां पर बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले भी लगाए जाएंगे। इसके साथ ही यहां ओपन जिम भी बनाने की तैयारी है। मानव स्वास्थ्य की दृष्टि से यहां औषधीय पौधे लगाने की भी व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन

कान्हा गोशाला के बराबर करीब पांच एकड़ भूमि में पिकनिक प्वाइंट बनेगा। इसमें बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले आदि लगाने के साथ ओपन जिम भी खुलवाया जाएगा। इसकी कार्ययोजना बनाने के आदेश कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

सत्य प्रकाश पटेल, नगर आयुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें