अब रूठों को मनाने का समय नहीं है, हम सब को एक साथ मिलकर आगे बढ़ना है। मोदी सरकार ने एक साल में कोई ऐसा काम नहीं किया जिसे लोग याद रखें। देश में भूकंप, बाढ़ के साथ-साथ लगातार किसानों की मौत हो रही है लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विदेश दौरे कर रहे हैं और चेन की बंशी बजा रहे हैं। यह बात सोमवार को प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष का पद मिलने के बाद अलीगढ़ आई कांग्रेस नेत्री प्रतिमा सिंह ने पत्रकारों से कहीं।
उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार के अच्छे दिन दिखाई नहीं दे रहे हैं लेकिन अब कांग्रेस के अच्छे दिन आ रहे हैं। कांग्रेस ने उस समय यह उन्हें यह दायित्व दिया है जब हम एक विशेष परिस्थितियों से गुजर रहे हैं। प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिमा सिंह ने कहा कि वह कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनियां गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी का शुक्र गुजार हैं कि उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी का कहना है कि जहां भी महिला उत्पीड़न की बात हो, महिला कांग्रेस आगे आकर पीड़िता की मदद करें। पीड़ित के घर पर दस्तक दें और उसे न्याय दिलाएं। इस दौरान पूर्व विधायक विवेक बंसल, योगेश दीक्षित, गिरवर शर्मा, श्यौराज जीवन, नौशाद कुरैशी, रूबी जुवैरी आदि मौजूद थे।