फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘सोने का बिस्कुट’ देकर महिला के आभूषण उड़ाए

Tue, 08 Dec 2015 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
 मसूदाबाद से दुबे पड़ाव के बीच सक्रिय शातिर बदमाशों ने एक महिला राहगीर को नकली सोने का बिस्कुट देकर कर उसके जेवरात ठग लिए।
विज्ञापन


उसकी फरियाद सुनकर वहां पहुंचे सिपाही ने जब बिस्कुट की जांच करवाई तो वह पीतल का निकला। महिला घटनास्थल पर घंटों बेहाल रहने के बाद अपने गंतव्य की ओर चली गई।

बुलंदशहर के गांव कैनबारी किलमपुर निवासी महिला अजयवती देवी पत्नी दिनेश की अतरौली के गांव महरैनी में अपने एक रिश्तेदार के यहां शादी है। वह इसमें शामिल होने अपने बेटे रविंद्र के साथ बस से मसूदाबाद बस स्टैंड आई।
विज्ञापन


बस से उतरते ही उसके शरीर पर पड़े जेवरात देख वहां मौजूद दो ठग युवक उसके पीछे लग गए।

उन्हाेंने राह चलते बातों में महिला को श्ीाशे में उतार लिया। इसके बाद दुबे पड़ाव पर आकर महिला के सभी जेवरात उतरवा लिए। साथ में दो हजार रुपये भी ले लिए।
विज्ञापन


बदले में उसे एक पीतल का बिस्कुट सोने का बताकर थमा कर चंपत हो गए। उनके जाने के बाद महिला को अपने ठगे जाने अहसास हुआ।

इसपर जब वह रोने लगी तो वहां एक सिपाही आ गया। उसने महिला से बिस्कुट लेकर जब जांच करवाई तो वह पीतल का निकला।

 इस बीच वहां भीड़ इकट्ठी हो गई, लेकिन किसी ने उसकी मदद नहीं की। काफी देर तक रोने के बाद वह बेटे के साथ चली गई। महिला के अनुसार ठग उसके  सोने की लर, अंगूठी, कुंडल, तोड़ियां, चेन आदि ले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें