फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलों को जीवन में दें विशेष महत्व

Wed, 02 Mar 2016 01:39 AM IST
अलीगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
समारोह के मुख्य अतिथि एएमयू के  परीक्षा नियंत्रक  प्रो.जावेद अख्तर ने इस मौके पर कहा कि सभी को जीवन में खेलोें को विशेष महत्व देना चाहिए। खेलकूद जीवन में उत्तम गुणों का विकास करते हैं। मानद अतिथि व सचिव पब्लिक स्कूल डेवलेपमेंट सोसायटी अलीगढ़ राकेशनंदन वार्ष्णेय ने कहा कि खेलकूद के जरिये ही विद्यार्थी खेलकूद के प्रति समर्पण भावना के साथ-साथ निष्पक्षता, न्याय और हारजीत दोनों को समान भाव से ग्रहण करना सीखता है।    
विज्ञापन

अध्यक्षता करते हुए अलबरकात ऐजूकेशनल सोसायटी के अध्यक्ष सैयद मुहम्मद अमीन ने विजयी प्रतियोगियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। समापन भाषण को अपने संबोधित करते हुए में अलबरकात ऐजूकेशनल सोसायटी के संयुक्त सचिव डॉ अहमद मुजतबा सिद्दीकी ने कहा कि प्रत्येक खिलाड़ी अपने कर्तव्य का पालन पूरी ईमानदारी से करता है तो वह एक सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बन सकता है।
समारोह का आरंभ पवित्र कुरआन के उच्चारण के साथ हुआ।  मुख्य अतिथि का स्वागत अलबरकात ऐजूकेाशनल सोसायटी के अध्यक्ष प्रो एसएम अमीन ने एवं मानद अतिथि का स्वागत अलबरकात ऐजूकेशनल सोसायटी के संयुक्त सचिव डॉ अहमद मुजतबा सिद्दीकी ने किया। इत्तेहाद-2016 के अंतर्गत आयोजित खेलकूद एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं सांत्वना पुरस्कार प्राप्त करने वाले प्रतियोगियों को मुख्य अतिथि एवं मानद अतिथि द्वारा पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

अलबरकात इंस्टीटयूट ऑफ इस्लामिक रिसर्च एंड ट्रेनिंग के निदेषक सैय्यद मुहम्मद अमान ने सभी का आभार व्यक्त किया। धन्यवाद दिया। संचालन बीएड की छात्रा सायमा खान एवं तूबा खान ने किया।  अलबरकात प्रबंधन संस्थान की छात्रा आयुषी भार्गव ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस अवसर पर अलबरकात इस्लामिक स्टडीज के निदेशक सैयद मुहम्मद अमान, डॉ वसीम अहमद, डॉ समीना फ ाजली, अलबरकात पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या सबीहा खान, उपप्रधानाचार्या ताहिरा हुसैन, तबस्सुम सकलैन, लेखाधिकारी मुहम्मद अकबर कादिरी,  नादिरा अहमद आदि थे। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें