फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: नियम तोड़ने में आगे जिले के 4500 वाहन चालक

Wed, 13 Aug 2025 01:44 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में करीब 4500 ऐसे वाहन चालक हैं, जिनके पांच या इससे अधिक बार यातायात के नियम तोड़ने पर चालान काटे गए हैं। इन वाहनों के पंजीयन के निलंबन के लिए यातायात पुलिस की ओर से परिवहन विभाग को सूची सौंपी गई है।
विज्ञापन




परिवहन विभाग की ओर से इन वाहनों को सबसे पहले ब्लैक लिस्ट किए जाने की कवायद शुरू कर दी गई है। ब्लैक लिस्ट होने के बाद इन वाहनों की फिटनेस और बिक्री भी नहीं की जा सकेगी। यातायात पुलिस व परिवहन विभाग की ओर से यातायात के नियमों का पाठ पढ़ाए जाने के लिए जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन पिछले कई सालों से किया जा रहा है। बावजूद इसके वाहन चालकों द्वारा यातायात नियमों को तोड़ा जा रहा है।




बार बार यातायात के नियमों को तोड़ने वाले वाहन स्वामियों को एआरटीओ की ओर से नोटिस जारी होंगे। इनके आधार पर वाहन स्वामियों से संपर्क कर उनके पंजीयन प्रमाणपत्र को कार्यालय में प्रस्तुत कराया जाएगा, ताकि इनके निलंबन की कार्रवाई को आगे बढ़ाया जा सके।
विज्ञापन




दरअसल मोटर वाहन अधिनियम के तहत नियमों के विपरीत वाहन चलाने पर वाहन पर सीधी कार्रवाई नहीं की जा सकती। ऐसे में इन वाहनों पर विधिक तरीके से कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।






यातायात पुलिस के माध्यम से 4500 वाहनों की सूची प्राप्त हुई है। इन वाहनों के पंजीयन को ब्लैक लिस्ट किए जाने की कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही इन वाहन के स्वामियों को नोटिस भी जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन

-लक्ष्मण प्रसाद, एआरटीओ, हाथरस।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें