फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं ने ली दिवाली पर पटाखें नहीं जलाने की शपथ

विज्ञापन
जट्टारी के श्रीजी पब्लिक स्कूल में अपराजिता कार्यक्रम के तहत शपथ लेते बच्चे - फोटो : HAZIYAPUR
विज्ञापन
अलीगढ़ पलवल रोड़ पर स्थित जट्टारी के श्रीजी पब्लिक स्कूल में गुरुवार को अमर उजाला अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रधानाचार्य कामेंद्र वार्ष्णेय ने सभी स्कूली छात्र-छात्राओं को सिंगल यूज प्लास्टिक को प्रयोग न करने और दीवाली पर पटाखे न जलाने की शपथ दिलाई। चेयरमैन गौरव अग्रवाल ने सभी को नारी गरिमा और उसका सम्मान बनाए रखने की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

इस दौरान विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस मौके पर दुष्यंत पांचाल ने प्रदूषण मुक्त दीवाली, मोहन शर्मा ने पर्यावरण संरक्षण, कृष्णा चौधरी ने संस्कृति, निशा डागुर ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, अंशुल मालान ने शिक्षा का महत्व, वर्षा पालीवाल ने मोबाइल के सदुपयोग, रिनी भारद्वाज ने खेलों में युवाओं की भागीदारी विषय पर अपने विचार प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरी। सभी को प्रधानाचार्य और प्रबंधक ने सम्मानित कर भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य दिनेश शर्मा, पीटीआई अर्जुन सिंह, आरती सिंह, चारू अग्रवाल, रजनी गुप्ता, मोनू गुप्ता, दीपक सिंह, सौरभ अग्रवाल आदि शिक्षक मौजूद रहे।

जट्टारी के श्रीजी पब्लिक स्कूल में अपराजिता कार्यक्रम के तहत शपथ लेते बच्चे- फोटो : HAZIYAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें