फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: ताइक्वांडो में आत्मरक्षा के गुर सीख रहीं छात्राएं

Sat, 16 May 2026 02:51 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
टीकाराम कन्या इंटर कॉलेज में छात्राओं को आत्मरक्षा के लिए ताइक्वांडो का प्रशिक्षण देतीं ट्रेनर - फोटो : samvad
विज्ञापन
टीकाराम कन्या इंटर कॉलेज में छात्राओं को आत्मरक्षा के लिए ताइक्वांडो प्रशिक्षण की विशेष पहल वर्ष 2014 से लगातार जारी है। मास्टर कोच अलीगढ़ रत्न दीप्ति सिंह व उनकी टीम द्वारा छात्राओं को ताइक्वांडो का निशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसका उद्देश्य छात्राओं को आत्मरक्षा के प्रति जागरूक बनाना तथा उनमें आत्मविश्वास और साहस का विकास करना है।
विज्ञापन



उनकी इस पहल में प्रशिक्षिका निशा सिंह, कांछी, रिचा, तुषा भी भाग लेकर छात्राओं को कठिन परिस्थितियों में स्वयं की सुरक्षा के व्यावहारिक तरीके सिखा रही हैं। प्रशिक्षण के दौरान छात्राओं को आत्मरक्षा की विभिन्न तकनीकों, शारीरिक संतुलन, अनुशासन और आपातकालीन परिस्थितियों में स्वयं की सुरक्षा करने के तरीके सिखाए जाते हैं।


प्रधानाचार्या डॉ. इंदु सिंह ने इस पहल को छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया और कहा कि शिक्षा के साथ आत्मरक्षा का प्रशिक्षण बेहद आवश्यक है। आज के समय में छात्राओं का आत्मनिर्भर और जागरूक होना बेहद आवश्यक है। ताइक्वांडो न केवल आत्मरक्षा का माध्यम है, बल्कि यह मानसिक और शारीरिक मजबूती भी प्रदान करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें