फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई के साथ जा रहीं युवतियों से छेड़छाड़: कोतवाली पर हंगामा, मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी को दी जा रही दबिश

Tue, 05 Nov 2024 04:22 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

एक युवक रात में अपनी सगी और चचेरी बहन के साथ शाहपुर रोड पर अपनी बुआ के घर जा रहा था। जैसे ही बाइक कोतवाली नगर क्षेत्र के हड्डी गोदाम के पास पहुंची तभी बुलट मोटर साइकिल सवार दो युवक पीछा करते हुए आए और उन्होंने दोनों बहनों पर कमेंट्स करने शुरू कर दिए। 
विज्ञापन
ऊपरकोट कोतवाली में एक तरफा कार्यवाही के विरोध में एसओ से बातचीत करते लोग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाई के साथ बाइक पर जा रहीं दो युवतियों से छेड़छाड़ की गई। विरोध करने पर बुलट सवार दूसरे संप्रदाय के युवकों ने मारपीट तक की। घटना 1 नवंबर की बताई जा रही है। मुकदमा दर्ज न होने से गुस्साए युवतियों के परिजन और आसपास के लोग कोतवाली पर पहुंचे और हंगामा किया। हंगामे के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। मौके पर पहुंचे सीओ सदर ने सख्त कार्रवाई का भरोसा देकर लोगों को शांत किया।

विज्ञापन


नगर कोतवाली में दर्ज कराए गए मुकदमे के अनुसार 1 नवंबर को सीएल नगर इलाके का एक युवक रात करीब 08:30 बजे अपनी सगी और चचेरी बहन के साथ शाहपुर रोड पर अपनी बुआ के घर जा रहा था। जैसे ही बाइक कोतवाली नगर क्षेत्र के हड्डी गोदाम के पास पहुंची तभी बुलट मोटर साइकिल सवार दो युवक पीछा करते हुए आए और उन्होंने दोनों बहनों पर कमेंट्स करने शुरू कर दिए। 
विज्ञापन

पहले तो यह दोनों युवतियां इन युवकों की इस हरकत को नजरअंदाज करती रहीं लेकिन जब बुलट सवार युवकों ने हाथ पकड़कर छेड़खानी शुरू की तो इन दोनों ने विरोध शुरू कर दिया। बाइक सवार इन युवतियों का भाई भी विरोध करने लगा। बुलट सवार दोनों युवक दूसरे संप्रदाय के बताए जा रहे हैं। युवतियों का कहना था कि बुलट से टक्कर मारकर बाइक को गिरा दिया था जिससे तीनों गिर गए। 
विज्ञापन


युवतियां वहां से भागने लगीं तो बुलट सवारों ने उन्हें फिर से टक्कर मार दी। जब चीखपुकार मची तो आसपास के लोग भी इकट्ठा हो गए और एक आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। इससे गुस्साए लोग सोमवार को कोतवाली पहुंचे और हंगामा किया। भाजपा नेता संजू बजाज और विनय वार्ष्णेय के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पहुंचे लोग यहां घंटों जमे रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें