डीएपी वितरण की सूचना पर किसानों की लाइन लग गई। तड़के करीब तीन बजे से ही किसान लाइन लगाकर खड़े हो गए। महिलाओं की भी अलग लाइन लग गईं। ज़्यादातर महिलाएं भूखी प्यासी लाइन में लगीं थीं।
डीएपी पाने के लिए किसान स्वयं ही नहीं उसकी पत्नी अपने छोटे-छोटे बच्चों को लेकर तड़के सुबह तीन बजे से लाइन में लग रहे हैं। इसके बाद भी यह कंफर्म नहीं है कि डीएपी मिल जाए। अतरौली में किसान समुचित डीएपी न मिलने से परेशान हैं। परेशान होकर किसानों ने हंगामा किया।
विज्ञापन
अतरौली में पीसीएफ केंद्र पर डीएपी के लिए किसानों में हाहाकार मचा हुआ है। 5 नवंबर को डीएपी वितरण की सूचना पर किसानों की लाइन लग गई। तड़के करीब तीन बजे से ही किसान लाइन लगाकर खड़े हो गए। महिलाओं की भी अलग लाइन लग गईं। ज़्यादातर महिलाएं भूखी प्यासी लाइन में लगीं थीं।
कुछ महिलाएं छोटे बच्चों को भी साथ में लेकर आईं थीं, जो भूख से रो रहे थे। किसानों का कहना है कि गेहूं की फसल बुआई के लिए खेतों की परेवट कर चुके हैं। परेवट सूखने लगी है और डीएपी नहीं मिली। सूखे जाने की स्थिति में खेत खाली रहने का डर सता रहा है। हंगामा देख वहां पुलिस पहुंच गई।