फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काली नदी में डूबी भुजपुरा की युवती का शव अतरौली में मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर जनपद के छतारी थाना क्षेत्र की काली नदी में डूबी भुजपुरा की युवती का शव बुधवार को अतरौली के रायपुर स्टेशन गांव के पास नदी में तैराता हुआ मिला। गांव वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नदी से निकलवाया। शिनाख्त के आधार पर परिवारीजनों और छतारी पुलिस को शव बरामद होने की सूचना दी। गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे परिवारीजनों के सुपुर्द किया।
विज्ञापन

वाकया 31 अक्तूबर का है। कोतवाली इलाके के भुजपुरा मोहल्ले की युवती तबस्सुम (21) पुत्री स्व: सलीम अपने परिवारीजनों के साथ छतारी स्थित बन्नेशरीफ मजार पर गई थी। वहां युवती काली नदी में नहाने के दौरान डूब गई। परिवार वालों ने गोताखोरों की मदद से उसकी काफी तलाश की। मगर, सुराग नहीं लगा। छतारी पुलिस को इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई गई। परिवारीजनों ने शव के बहकर अतरौली से गुजर रही काली नदी में पहुंचने की आशंका को देखते हुए अतरौली थाना पुलिस को भी जानकारी दे दी थी। मृतका के मामा शहीद के मुताबिक बुधवार को अतरौली पुलिस ने एक युवती का शव बरामद होने की सूचना दी।
शव की पोस्टमार्टम हाउस पर जाकर शिनाख्त कर ली। शहीद के मुताबिक बेटी की काफी समय से तबीयत खराब चल रही थी। इसी के चलते उसे मजार पर लेकर गए थे। वह पांच भाई-बहनों में तीसरे नंबर की थी। घटना से बहन सहित अन्य लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। अतरौली थाना इंस्पेक्टर के मुताबिक शव का पोस्टमार्टम कराकर परिवारीजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें