फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा में डेंगू बुखार से व्यापारी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुवार की सुबह कस्बे के खाद व्यापारी की नोएडा के कैलाश हास्पिटल में इलाज के दौरान मौत हो गई। परिवार वालों के अनुसार व्यापारी को डेंगू बुखार था। व्यापारी की मौत से कस्बे के निवासियों में डेंगू को लेकर दहशत बढ़ गई है।
विज्ञापन

कस्बे के गोंडा-इगलास रोड पर अत्री खाद भंडार के संचालक 36 वर्षीय अमित कुमार उर्फ देशराज अत्री पुत्र विजेंद्र सिंह निवासी दरबर दो भाइयों में बड़े थे। मूलरूप से जट्टारी क्षेत्र के नागल खुर्द निवासी अमित काफी समय पहले भाई व परिवार समेत कस्बे में आकर बस गए थे। तबीयत खराब होने पर 30 अक्तूबर को अमित को परिवार वालों ने उन्हें रूपा अस्पताल में ले गए जहां रेफर कराकर परिवार वाले नोएडा के कैलाश हास्पिटल ले गए। गुरुवार की सुबह करीब 7 बजे इलाज के दौरान अमित कुमार ने दम तोड़ दिया। घर शव आने पर परिवार में हाहाकार मच गया। मृतक के दो पुत्र व एक पुत्री है।
गोंडा क्षेत्र में बुखार पीड़ितों की संख्या बढ़ रही है। स्वास्थ्य विभाग उदासीन बना हुआ है। डेंगू का लार्वा मिलने वाले संभावित स्थानों की तलाश और फॉगिंग तक नहीं करवाई गई है। गुरुवार को गोंडा सीएचसी की ओपीडी में 219 मरीज पहुंचे जिसमें बुखार पीड़ितों की संख्या सर्वाधिक रही। फार्मेसिस्ट मनोज कुमार के अनुसार सभी को दवाएं दी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें