यूपी बोर्ड परीक्षा में इस बार भी बेटियों ने ही कमाल दिखाया है। इंटर हो या हाईस्कूल टॉप थ्री में पांच स्थान बेटियों ने ही हासिल किए हैं। हाईस्कूल में दूसरे पर दो लड़कियां व तीसरे स्थान पर एक लड़की है तो इंटरमीडिएट में पहले दो पायदान पर छात्रा ही हैं।
जिले में इस बार इंटरमीडिएट में पहले स्थान पर इंडियन पब्लिक इंटर कॉलेज सूतमिल चौराहा की ममता सिंह ने 90.6 फीसदी अंक प्राप्त कर पहला स्थान प्राप्त किया है। जिले में दूसरे स्थान पर इसी विद्यालय की काजल कुमारी रही हैं। उन्होंने 89.2 अंक प्राप्त किए हैं। तीसरे नंबर पर डीएसएसएम इंटर कॉलेज कासिमपुर फॉर्म हाउस के दिव्यांशु रहे हैं। उन्हें 89 फीसदी अंक मिले हैं।
इसी तरह बात यदि हाईस्कूल के परीक्षा परिणाम की करें तो जिले में पहले स्थान पर डीएसएसएम इंटर कॉलेज कासिमपुर के फॉर्म हाउस के दीपक कुमार रहे। उन्होंने 92.33 फीसदी अंक हासिल किए। हाईस्कूल में ही दूसरे नंबर पर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज अतरौली की नेहा चौधरी रहीं। उन्होंने 91.50 फीसदी अंक हासिल किए। तीसरे नंबर पर हाईस्कूल में इसी विद्यालय की शिवानी राजपूत रहीं। इसके अलावा इंडियन पब्लिक इंटर कॉलेज के संदीप भारती ने भी तीसरा स्थान प्राप्त किया।
बात यदि रिजल्ट की करें तो इस बार हाईस्कूल में 98,320 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें से 52,327 विद्यार्थी ही पास हुए हैं। ऐसे में पंजीकरण के हिसाब से हाईस्कूल के 53.22 विद्यार्थी पास हो सके हैं, जबकि इंटरमीडिएट में इस बार 89,418 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें से 37,708 परीक्षार्थी पास हुए हैं। ऐसे में पंजीकरण के हिसाब से इंटरमीडिएट में इस बार 42.17 परीक्षार्थी ही पास हो सके हैं। ऐसे में जिले में पंजीकृत परीक्षार्थियों में से काफी कम संख्या में परीक्षार्थी पास हो सके हैं। जिले में करीब 65 हजार परीक्षार्थियों ने तो बीच में परीक्षा छोड़ भी दी थी।
हाईस्कूल के टॉप फाइव
दीपक कुमार 554 600 डीएसएसएम इंटर कॉलेज, कासिमपुर
नेहा चौधरी 549 600 सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, अतरौली
दीक्ष्ाा शर्मा 549 600 सीएल बालिका इंटर कॉलेज, अलीगढ़
संदीप भारती 547 600 इंडियन पब्लिक इंटर कॉलेज, सूतमिल
शिवानी राजपूत 547 600 सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, अतरौली
गोपाल वशिष्ठ 546 600 इंडियन पब्लिक इंटर कॉलेज, सूतमिल
वंदना माथुर 542 600 डीएसएसएम इंटर कॉलेज, कासिमपुर
सौरभ्ा कुमार 542 600 प्रकाश इंटर कॉलेज, दादों
बंटी तोमर 542 600 वीएसएस इंटर कॉलेज, पिसावां
वैभव सिंह 542 600 लाला मिश्री लाल एसवीएम हाईस्कूल, इगलास
इंटरमीडिएट के टॉप फाइव
ममता सिंह 453 500 इंडियन पब्लिक इंटर कॉलेज, सूतमिल
काजल कुमारी 446 500 इंडियन पब्लिक इंटर कॉलेज, सूतमिल
दीव्यांशु 445 500 डीएसएसएम इंटर कॉलेज, कासिमपुर
जितेंद्र कुमार 443 500 सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, अतरौली
आशीष अग्रवाल 441 500 वीएसएस इंटर कॉलेज, पिसावां
भाजपा शासन में परीक्षा परिणाम
1-वर्ष 1992 में पूर्व सीएम कल्याण सिंह के शासन में परीक्षा का परिणाम 14.07 फीसदी रहा।
2-वर्ष 1998 में पूर्व सीएम कल्याण सिंह के शासन में परीक्षा का परिणाम 28.62 फीसदी रहा।
3-वर्ष 1999 में पूर्व सीएम कल्याण सिंह के शासन में परीक्षा का परिणाम 36.00 फीसदी रहा।
4-वर्ष 2000 में पूर्व सीएम रामप्रकाश गुप्ता के शासन में परीक्षा का परिणाम 30.00 फीसदी रहा।
5-वर्ष 2001 में पूर्व सीएम राजनाथ सिंह के शासन में परीक्षा का परिणाम 34.00 फीसदी रहा।
6-वर्ष 2018 में सीएम योगी आदित्यनाथ के शासन में परीक्षा का परिणाम 75.16 फीसदी रहा।
(नोट : सभी आंकड़े पूर्व के नतीजों के आधार पर)