सासनी गेट क्षेत्र की शिवाजीपुरम कॉलोनी में शुक्रवार सुबह परिवार की डांट से खफा युवती ने घर की दूसरी मंजिल पर कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस के अनुसार, किराना व्यापारी हरिओम सिंह की 20 वर्षीय बेटी मोहनी को सुबह किसी बात पर डांट दिया गया था।
वह इसी बात पर नाराज होकर दूसरी मंजिल पर बने कमरे में चली गई और जीने का दरवाजा अंदर से बंद कर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जब वह काफी देर तक नहीं आई तो परिजनों को संदेह हुआ। इस पर परिजन जीने का दरवाजा किसी तरह खोलकर छत के कमरे में पहुंचे। जहां उसका शव लटका हुआ था। इस बीच वहां मोहल्ले के लोगों की भीड़ जमा हो गई और खबर पर पुलिस भी आ गई। सासनी गेट इंस्पेक्टर के अनुसार प्रकरण में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बाकी परिवार की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। जांच के आधार पर कार्रवाई तय की जाएगी। ब्यूरो