फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News:परिजनों की डांट से आहत युवती कमरे में फंदे के सहारे लटकी, हुई मौत, नहीं मिली तहरीर

Wed, 05 Feb 2025 11:51 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

लोगों ने बताया है कि युवती ने यह कदम परिजनों की डांट से आहत होकर उठाया है। क्षेत्राधिकारी अतरौली सर्जना सिंह ने बताया कि इस संबंध में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। 
विज्ञापन
युवती ने की खुदकुशी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदुआगंज के जलाली कस्बे में एक युवती ने 5 फरवरी को कमरे में फंदे के सहारे लटककर खुदकुशी कर ली। पुलिस का कहना है कि युवती ने यह कदम परिजनों की डांट से आहत होकर उठाया है।

विज्ञापन


 जलाली के मोहल्ला महामाया नगर निवासी अशोक कुमार ने बताया कि दो कमरे के मकान में वह पत्नी राजकुमारी दो बेटे मुकेश, मुकुल और मझली बेटी भारती के साथ रहते हैं। बड़ा बेटा जयपुर काम करता है। छोटा बेटा मजदूरी करने 5 फरवरी को पिलखना गया था। सुबह दस बजे पत्नी पशुओं को बांधने गई थी। घर में कोई नहीं था। इस दौरान बेटी भारती (19) ने कमरे की कुंडी लगाकर अंदर छत के पंखे पर साड़ी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मां जब घर लौटकर आई तो देखा कमरा बंद था। जंगल पर लगे पर्दे को हटाकर देखा तो भारती फंदे से लटकी हुई थी। बेटी को फंद पर लटका देख घर में मातम छा गया। आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। लोगों ने बताया है कि युवती ने यह कदम परिजनों की डांट से आहत होकर उठाया है। क्षेत्राधिकारी अतरौली सर्जना सिंह ने बताया कि इस संबंध में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें