फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः करवा चौथ पर अनोखी पहल, सुहाग की सलामती के लिए पति के हाथों में थमाया हेलमेट

Wed, 04 Nov 2020 12:18 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
विज्ञापन
सराय मान सिंह में अपने पति प्रवीन महेश्वरी को हेलमेट देती शिल्पा महेश्वरी... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

करवाचौथ पर पति की लंबी उम्र के लिए सुहागिनें कठोर व्रत का पालन करती हैं। शहर में सोमवार को सुहाग की सलामती के लिए पत्नियों ने अपने पतियों के हाथों में हेलमेट थमाया। साथ ही यातायात नियमों का पालन करने का संकल्प भी पतियों से लिया।

विज्ञापन


अनोखी पहल के तहत पत्नियों ने कहा कि व्रत से पतियों को लंबी उम्र मिलती है, वहीं हेलमेट हादसे पर उनकी जान को बचाएगा। अगर हम सभी ईमानदारी से यातायात नियमों का पालन करें तो देश में सड़क हादसों की संख्या में गिरावट आ जाएगी।

इससे कई महिलाओं का सुहाग उजड़ने से बच जाएगा। सराय मानसिंह के शालिनी शर्मा-शिवदत्त शर्मा, सराय खिरनी के श्वेता भूतड़ा-गर्वित भूतड़ा, प्रेरणा माहेश्वरी-प्रवीन माहेश्वरी व कुलदीप विहार के नूतन शर्मा-अमित शर्मा ने संकल्प लिया कि जीवन में यातायात नियमों का पालन करेंगे। इससे पूरा परिवार खुशहाली से अपना जीवन व्यतीत करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें