प्रदेशीय समन्वय जूनियर बालिका बॉक्सिंग प्रतियोगिता में रजनी सिंह ने गोल्ड मेडल जीतकर अलीगढ़ को धनतेरस पर तोहफा दिया है।
एकलव्य स्पोर्ट्स द्वारा स्टेडियम में रविवार को खेेले गए 51 किलोग्राम भार वर्ग के फाइनल मुकाबले में रजनी सिंह ने कानपुर की रितिका को दूसरे राउंड में हरा कर गोल्ड मेडल जीता। इससे पूर्व 60 किलोग्राम भार वर्ग में अलीगढ़ की कल्पना कुमारी ने गोल्ड और 48 किलोग्राम भार वर्ग में प्रांजली गौड़ ने कांस्य पदक जीतकर जिले की धाक जमाई।
जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन के सचिव सोमदत्त शर्मा ने बताया कि मुख्य अतिथि खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रामसकल गुर्जर ने विजेताओं को पदक प्रदान कर उत्साहवर्धन किया।