द्वारकामाई चैरिटी संस्था हर जरुरतमंद की सेवा में समर्पित होकर समाजसेवा में रत है। बीते दिनों संस्था को सूचना मिली कि मलाड पूर्व अप्पा पाड़ा में चर्मकार समाज बन्धु आर्थिक बदहाली से जूझ रहे हैं। तत्काल संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरीशंकर चौबे के आदेशानुसार अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा के नेतृत्व में वार्ड क्रमांक 42 के अंतर्गत अप्पा पाड़ा में चर्मकार बन्धुओं को राशन वितरण किया गया। जिससे उनके चेहरे पर खुशी की मुस्कान आ गई। इन्होंने संस्था का आभार माना और कहा कि संस्था हम जैसे जरुरतमंद गरीबो की मदद के लिए बहुत ही अच्छा कार्य कर रही है। भगवान करे यह संस्था और आगे बढ़े ताकि बहुसंख्यक समाज को इसका लाभ मिले।