फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'कालिया' ने उगले राज: गुरुग्राम में बनी थी अलीगढ़ में कहर बरपाने वाली अवैध शराब, 109 लोगों की हुई थी मौत

Thu, 17 Jun 2021 10:21 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम

सार

गुरुग्राम की एक फैक्टरी से अलीगढ़ पुलिस ने खाली बोतलें, सील रेपर, बार कोड, दो ब्लोइंग मशीन, दो स्टार्टर, अल्ट्रा कंपनी की ब्लोइंग चेन मशीने और कम्प्रेशर मशीन मय टेंक बरामद की है। इनके अलावा 9100 प्रीफोम, गुडइवनिंग ब्रांड के 470 लेबल, मिस इंडिया ब्रांड के 490 लेबल, 2370 क्यूआर कोड, ढक्कन, जले हुए लेबल और एक गाड़ी बरामद की।
विज्ञापन
शराब सप्लाई करने वाला मदन गोपाल उर्फ कालिया - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले दिनों अलीगढ़ में कहर बरपाने वाली अवैध शराब गुरुग्राम में बनाई गई थी। शराब की सप्लाई करने वाले फरीदाबाद निवासी मदन गोपाल उर्फ कालिया की निशानदेही पर बुधवार देर शाम अलीगढ़ पुलिस ने पालम विहार की दो मंजिला बिल्डिंग में छापा मारकर शराब बनाने की अवैध फैक्टरी का पर्दाफाश किया। हालांकि स्थानीय पुलिस ने इस संबंध में जानकारी से इनकार किया है। पुलिस ने मौके से भारी संख्या में खाली बोतलें, रेपर, अलग-अलग कंपनियों के ब्रांड के लेबल व क्यूआर कोड सहित पैकिंग में काम आने वाला सामान बरामद किया है। अलीगढ़ में अवैध शराब पीने से 109 लोगों की मौत हुई थी, हालांकि प्रशासन ने 50 मौतों की पुष्टि की है। आरोपी ने फरीदाबाद में भी नकली शराब बनाने की जानकारी दी है।

विज्ञापन


अलीगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी के अनुसार फरीदाबाद निवासी मदन कालिया के साथ इस धंधे में कई और लोगों के नाम सामने आए हैं। उसने अलीगढ़ के शराब माफिया अनिल चौधरी, ऋषि, मुनीश शर्मा, विपिन यादव एवं शिव कुमार से मित्रता स्वीकार की है। उसने यह भी बताया कि वह 15 साल से नकली शराब बनाने के धंधे  में लिप्त था। पहले वह हरियाणा की शराब अलीगढ़ में सप्लाई करता था। बाद में अधिक मुनाफे के लालच में नकली शराब बनाने लगा।

यह सामान बरामद हुआ 
पुलिस ने फैक्टरी से खाली बोतलें, सील रेपर, बार कोड, दो ब्लोइंग मशीन, दो स्टार्टर, अल्ट्रा कंपनी की ब्लोइंग चेन मशीने और कम्प्रेशर मशीन मय टेंक बरामद की है। इनके अलावा 9100 प्रीफोम, गुडइवनिंग ब्रांड के 470 लेबल, मिस इंडिया ब्रांड के 490 लेबल, 2370 क्यूआर कोड, ढक्कन, जले हुए लेबल और एक गाड़ी बरामद की।
विज्ञापन

 
अलीगढ़ जिले के कई थाना क्षेत्र में अवैध शराब पीने से लोगों की मौत का सिलसिला 28 मई को शुरू हुआ था, जो कि 31 मई तक चला। इसी दौरान पुलिस ने बड़े स्तर पर शराब माफिया के खिलाफ कार्रवाई की थी। इसी दौरान पांच जून को फरीदाबाद निवासी मदन गोपाल उर्फ कालिया की गिरफ्तारी हुई थी। उस पर आबकारी अधिनियम के तहत अलीगढ़ के पिसावा, मडराक और एनआईटी, फरीदाबाद में अलग-अलग मामलों में कई केस दर्ज हैं।
विज्ञापन


अलीगढ़ पुलिस गुरुग्राम के पालम विहार इलाके में छापा मारने आई थी। पुलिस ने वहां पर क्या कार्रवाई की। यह जानकारी अलीगढ़ पुलिस से ही पता चल सकेगी।
- सुभाष बोकन, प्रवक्ता, पुलिस कमिश्नर, गुरुग्राम

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें