फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौरव के परिवार को 25 लाख, नौकरी और मकान मिलेगा

Thu, 03 Dec 2015 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
आखिरकार देहली गेट क्षेत्र के मोहल्ला खटिकान में हुए उपद्रव में मारे गए गौरव के परिजनों की मुलाकात बुधवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री से हो गई।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पीड़ित परिवार को 25 लाख रुपये, एक सरकारी नौकरी और एक मकान दिलाने का भरोसा दिलाया है। 10 लाख रुपये पीड़ित परिवार को पहले ही दिए जा चुके हैं।

अब 15 लाख रुपये और अन्य लाभ मिलने हैं। 15 दिसंबर को मुख्यमंत्री के अलीगढ़ कार्यक्रम में ही शेष 15 लाख रुपये का चेक गौरव के परिजनों को दिया जाएगा।

 शासन की मदद से पूरी तरह संतुष्ट गौरव की मां विमला देवी ने कहा कि अब बेटा तो नहीं आएगा, लेकिन परिवार को सहारा जरूर सरकार ने दे दिया है।

सीएम से मिलने के लिए गौरव के भाई नितिन, चचेरे भाई राजेश खन्ना, नगर विधायक जफर आलम, सपा जिलाध्यक्ष अशोक यादव और महानगर अध्यक्ष अज्जू इसहाक एक साथ मंगलवार को लखनऊ रवाना हुए थे।
विज्ञापन


 शहर विधायक जफर आलम और जिला अध्यक्ष अशोक यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री ने गौरव के परिवार की सभी बातें बेहद ध्यान से सुनीं और जो घटना हुई उसके लिए सांत्वना दी। इसके अलावा सीएम ने कहा कि वह परिवार के प्रत्येक दुख में उनके साथ खड़े हुए हैं।

मुख्यमंत्री ने आवास के लिए सरकारी योजना में आवेदन करने और सरकारी नौकरी के लिए उपयुक्त पद पर प्रार्थना देने के लिए कहा है। जिसमें आवेदन करने के बाद वह खुद ही नियमानुसार लाभ पहुंचाएंगे।

इस मौके पर प्रदेश सचिव युवजन सभा दिनेश यादव भी मौजूद रहे। इधर, अलीगढ़ में सपा लोहिया वाहिनी के पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य प्रशांत वाल्मीकि ने कहा कि हम सभी दलित समाज के लोग मुख्यमंत्री को इस मदद के लिए धन्यवाद देते हैं।
विज्ञापन


सपा ने भेदभाव छोड़कर समता मूलक समाज की स्थापना की दिशा में काम किया है। उन्होंने कहा कि अलीगढ़ की जनता और गौरव के परिवार ने जिस धैर्य और संयम का परिचय दिया है वह काबिले तारीफ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें