फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या कर शहद से भरे 163 डिब्बे लूटे

Wed, 02 Dec 2015 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/खैर
विज्ञापन
विज्ञापन
दिन दहाड़े लूट की वारदात को चंद दिन भी नहीं बीते कि खैर में बदमाशों ने फिर एक बड़ी घटना को अंजाम दे डाला। एक दर्जन बदमाश एक युवक की हत्या कर मधुमक्खी पालन केंद्र से 163 शहद से भरे डिब्बे लूट ले गए।
विज्ञापन


इस दौरान वहां मौजूद दो कर्मचारियों को बुरी तरह पीटा और बांधकर खेत में डाल गए। किसी तरह मुक्त होकर पुलिस को सूचना दी। जिस पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची आैर जांच पड़ताल की।

योगेंद्र पुत्र रघुवीर निवासी पठानपुर, थाना शामली ने सोमना रोड तिराहे के निकट एक खेत में मधुमक्खी पालन केंद्र खोल रखा है। वहां पर 15 दिन शुभम पुत्र बसंत कुमार निवासी पठानपुर और 15 दिन सजला निवासी बिहार रहकर देखभाल कर रहे थे।
विज्ञापन


वे सोमवार की रात्रि चारपाई पर सो रहे थे। रात्रि में करीब साढे़ 11 बजे डीसीएम से एक दर्जन बदमाश आ धमके। बदमाशों ने आते ही दोनों से मारपीट शुरू कर दी। वहीं पास ही जमीन पर मोहल्ला नदी वाला निवासी 30 वर्षीय राजू पुत्र बाबूलाल सो रहा था।

 वह नि:शक्त था तथा अक्सर वहां आकर सो जाता था। उसने बदमाशों को देख शोर मचा दिया। जिस पर बदमाशों ने उसके मुंह में कपड़ा ठूूंस दिया तथा उसे इस कदर पीटा कि उसने दम तोड़ दिया। जिसके बाद सजला और शुभम के हाथ पैर बांधकर पास ही के लाहा के खेत में चारपाई से बांध दिया।

 फिर वहां शहद से भरे रखे 163 बॉक्स लूटकर फरार हो गए। सूचना पर मौके पर दरोगा राजेश सिंह पहुंच गए तथा शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में पीड़ित शुभम ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस को मौके से कस्बे के एक युवक का एटीएम, फोटो आदि बरामद हुए है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें