फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: बाल अपचारी सहित तीन वाहन चोर गिरफ्तार, सस्ते दामों पर बेच देते थे चोरी के वाहन

Sat, 21 Dec 2024 02:03 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

तीनों शातिर चोरी के वाहनों को नगला बृजा की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर एक खाली जगह में रखते थे। चोरी के इन वाहनों को शातिर लोगों को भ्रमित कर सस्ते दामों पर बेच देते थे।
विज्ञापन
पकड़े गए वाहन चोर - फोटो : पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना टप्पल पुलिस टीम ने बाल अपचारी सहित तीन वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी की चार बाइक बरामद की हैं। तीनों शातिर चोरी के वाहनों को सस्ते दामों पर बेच देते थे।

विज्ञापन


लोगों को सस्ते दामों पर चोरी के वाहन बेचने वाले तीन चोरों को टप्पल पुलिस ने 20 दिसंबर को नगला बृजा की ओर जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया है। तीनों मथुरा, पलवल व अन्य जनपदों से वाहनों को चोरी करते थे। क्षेत्राधिकारी वरुण सिंह ने बताया है कि विष्णु पुत्र सतवीर निवासी ग्राम दहगांव कोसीकलां, रोहताश पुत्र छोटूराम निवासी ग्राम पहारी थाना भईन पलवल व एख बाल अपचारी को गिरफ्तार किया गया है।

तीनों के कब्जे से चार मोटरसाइकिल बरमाद की हैं। तीनों चोरी के वाहनों को नगला बृजा की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर एक खाली जगह में रखते थे। बरामद हुई बाइक मथुरा, पलवल व अन्य स्थानों की हैं। चोरी के इन वाहनों को शातिर लोगों को भ्रमित कर सस्ते दामों पर बेच देते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें